फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Haj pilgrims will have to pay 18 percent GST on air travel

हज यात्रियों को इस बार हवाई यात्रा पर देना होगा 18 प्रतिशत जीएसटी

Wed, 28 Nov 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 28 Nov 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will have to pay 18 percent GST on air travel
फाइल फोटो
हज यात्रा इस बार और मंहगी होगी। हजयात्रियों को अब हवाई यात्रा पर 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। पिछली बार जीएसटी पांच प्रतिशत ही देना पड़ा था। जीएसटी के अलावा इस बार यूडीएफ और पीएसएफ (सऊदी टैक्स) भी देना होगा।
विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज की गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक हज यात्रा की रकम तीन भागों में जमा होगी, जबकि पिछली हज यात्राओं में दो किस्त में ही रकम जमा होती रही है।
विज्ञापन


बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि 2019 में हज के लिए पहली किस्त 81 हजार रुपये और दूसरी 1.20 लाख रुपये मार्च आखिर में जमा होगी। बाकी तीसरी किस्त बैंक और सऊदी रियाल के फाइनल होने के बाद तय होगी। जो भारतीय करेंसी के मुताबिक अजीजिया और एमसीएनवीजेड कैटेगिरी के फर्क के अनुसार अदा करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हज यात्रा पर जीएसटी का विरोध 
हजयात्रा पर जीएसटी के विरोध में बरेली हज सेवा समिति की सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर बैठक  हुई। इसमें समिति के प्रभारी मोहसिन इरशाद ने भारत सरकार से हज यात्रा से जीएसटी हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हज धार्मिक यात्रा है। मुसलमान अपने हज के फर्ज को अदा करने सऊदी अरब जाते हैं न कि कारोबार करने, इसलिए हज यात्रा को जीएसटी से मुक्त रखा जाए।


हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने कहा कि हज यात्रा पर जीएसटी और सऊदी टैक्स यूडीएफ एवं पीएसएफ खत्म होना चाहिए। बैठक में हाजी साकिब रजा खां, हाजी अब्दुल लतीफ कुरैशी, हाजी ताहिर, निहाल खान, अहमद उल्लाह वारसी, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed