{"_id":"5e2c73678ebc3e4af95d9066","slug":"hadsa-bareilly-news-bly3933766123","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार ने किया जूनियर डॉक्टर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार ने किया जूनियर डॉक्टर का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. सुकीर्ति की मौत का मामला
पुलिस ने पोस्टमार्टम को कहा तो परिजन नहीं माने, बोले- बेटी चली गई, अब कुछ नहीं चाहिए
बरेली। निजी मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम में हीटर से लगी आग में जलकर जान गंवाने वाली जूनियर डॉक्टर सुकीर्ति का शनिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने सुकीर्ति के पिता पटना हाईकोर्ट के वकील संजय शर्मा से पोस्टमार्टम कराने को कहा तो वो बोले कि बेटी तो चली गई.. अब कुछ नहीं चाहिए। अंत्येष्टि के बाद सुकीर्ति के परिजन पटना रवाना हो गए।
गुरुवार की देर रात गर्ल्स हॉस्टल में पटना निवासी डॉ. सुकीर्ति की जलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात सुकीर्ति के पिता संजय शर्मा कुछ परिचितों के साथ बरेली आए। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने उन्हें बताया कि शव निकालने से लेकर हर घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई है। अब पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस पर संजय शर्मा ने लिखकर दिया कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते। एसएसपी से मुलाकात में भी उन्होंने यही बात कही। इसके बाद परिजन शव ले गए और सिटी श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, डीआईजी ने बताया कि फॉरेसिंक जांच में सामने आया है कि आग इतनी तेज थी कि सुकीर्ति के अवशेष मात्र रह गए। परिवार के इंकार के बाद यह जांच भी बंद कर दी गई।