फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hadsa

अचानक बिजली चालू करने से पोल पर चढ़े लाइनमैन की मौत

Sat, 07 Dec 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
hadsa

बिथरी चैनपुर के गांव बहगुलपुर में हुआ हादसा

विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े लाइनमैन की बिजली सप्लाई चालू कर देने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दलपतपुर निवासी 40 वर्षीय पान सिंह पावर कॉरपोरेशन में लाइनमैन थे। शुक्रवार को वह बहगुलपुर गांव में बिजली खराब होने की सूचना पर शटडाउन लेकर मरम्मत करने पहुंचे थे। पोल पर चढ़कर वह बिजली लाइन ठीक कर रहे थे, तभी उपकेंद्र से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे पान सिंह तार से चिपक गए। आसपास के लोगों ने उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई लेकिन तब तक पान सिंह की मौत हो गई। घटना से पान सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। बेटा रोहित समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि पान सिंह की पत्नी की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed