{"_id":"5dcdaf898ebc3e54bb6a364a","slug":"hadsa-bareilly-news-bly3840361100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गैस सिलिंडर हादसे में मां के बाद बेटे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर गैस सिलिंडर हादसे में मां के बाद बेटे की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नौ दिन पहले रामपुर में गैस सिलिंडर फटने से हुए हादसे में झुलसी महिला के बाद उनके बेटे की भी मौत हो गई। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती बेटी की हालत भी गंभीर है।
छह नवंबर को रामपुर के सिविल लाइन की वीपी कॉलोनी में सरदार सतनाम सिंह के घर दोपहर के वक्त गीजर से गैस का रिसाव हो गया था। गैस पूरे घर में फैल गई। जब सतनाम सिंह की पत्नी हरजीत कौर ने रसोई में खाना बनाने को गैस जलाई तो आग पूरे घर में फैल गई और रसोई का सिलिंडर फट गया। इससे हरजीत के अलावा उनका बेटा 28 वर्षीय तरनजीत सिंह व बेटी मनप्रीत भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। तीनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पिछले दिनों सपा नेता आजम खां भी घायलों को देखने आए थे। बुधवार को हरजीत ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को बेटे तरनजीत की भी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गमगीन परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सतनाम की बेटी की हालत भी गंभीर है।