{"_id":"61ccc4a08fa6122a4a71fe8f","slug":"gymnasium-equipped-with-modern-facilities-will-be-built-in-bareilly-club-bareilly-news-bly4708131131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली क्लब में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम्नेजियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली क्लब में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम्नेजियम
विज्ञापन
बरेली क्लब बैडमिंटन कोर्ट को कबर्ड करने की कवायद शुरू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जीवाड़े की आशंका खत्म करने के लिए स्मार्ट कार्ड से करना होगा भुगतान
दस साल का एकमुश्त शुल्क जमा करने पर मिलेगी लाइफटाइम मेंबरशिप
बरेली। बरेली क्लब की वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) में तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पहली बार एकमुश्त रकम अदाकर लाइफटाइम मेंबरशिप देने की शुरुआत की गई। भुगतान की व्यवस्था में क्रेडिट बाउचर पर रोक लगाकर स्मार्ट कार्ड को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस जिमभनेजियम के निर्माण के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई।
बरेली क्लब की सदस्यता के लिए डिफेंस, सिविल और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्यों को निर्धारित शुल्क जमा करना होता था। इससे लाइफ टाइम मेंबरशिप तो मिल जाती थी लेकिन साल-दर-साल नवीनीकरण कराना भी जरूरी था और नवीनीकरण न कराने पर सदस्यता समाप्त करने का प्रावधान था। नए प्रस्ताव के तहत अब बरेली क्लब के जो मेंबर दस साल का सदस्यता शुल्क एकमुश्त जमा कर देंगे, उन्हें हर साल नवीनीकरण शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं रहेगी। दस साल बाद भी आजीवन नवीनीकरण नहीं कराना होगा। तीनों श्रेणियों का अलग-अलग सदस्यता शुल्क है।
कर्नल अनिल मथुरिया के मुताबिक तीनों श्रेइमयों को दस साल का एकमुश्त सदस्यता शुल्क को जीएसटी के साथ जमा करना होगा। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद प्रत्येक श्रेणी के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब में प्रस्तावित जिमभनेजियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस पर 75 लाख रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
क्रेडिट बाउचर से नहीं स्मार्ट कार्ड से भुगतान
क्लब की सेवाओं का भुगतान अब तक क्रेडिट बाउचर के माध्यम से हो रहा था। स्मार्ट कार्ड से भुगतान के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद पुरानी व्यवस्था पर रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। मेंबर्स के मुताबिक क्रेडिट बाउचर में सुविधा के उपभोग के बाद उसके भुगतान के लिए सिर्फ हस्ताक्षर करना होता है। भुगतान के लिए बिल मेंबर के पते पर भेज दिया जाता है। इसमें बाउचर पर फर्जी हस्ताक्षर होने की आशंका रहती है। परिवार के किसी सदस्य के लिए क्लब बुक कराने पर उसका भुगतान भी मेंबर को ही करना पड़ता था। अब इससे निजात मिलेगी।
अग्रिम तौर पर रिचार्ज कराना होगा स्मार्ट कार्ड
कर्नल मथुरिया के मुताबिक मेंबर को पहले स्मार्ट कार्ड में एक निर्धारित शुल्क रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद ही भुगतान हो सकेगा। एक सीमा से अधिक भुगतान नहीं हो सकेगा। भुगतान की व्यवस्था भी कैशलेस होगी और बिल जेनरेट होते ही तत्काल भुगतान करना होगा। इससे फर्जी हस्ताक्षर की आशंका भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। पिछले साल बैडमिंटन कोर्ट को कवर्ड करने का प्रस्ताव पास हुआ था जिसका निर्माण शुरू करा दिया गया है। जल्द सुविधाओं में इजाफा होगा।
सिविल और डिफेंस के समन्वय से एजीएम सफल रही। फाइनेंशियल ईयर की रिपोर्ट के बाद सभी डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए। सभी का आभार व्यक्त करता हूं। - ब्रिगेडियर आदर्श के बूटेल, बरेली क्लब के नए अध्यक्ष
क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। क्लब की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अगले दिनों में मेंबर्स के लिए और बेहतर सेवाएं होंगी। - गुरबचन सिंह चावला, डायरेक्टर
क्लब में मेंबर्स को बेहतर सुविधा मिले और व्यवस्थाएं पारदर्शी हों, इसके लिए सभी प्रयासरत हैं। फिलहाल स्मार्ट कार्ड, लाइफटाइम मेंबरशिप, जिम्मेनियम के निर्माण पर सहमति बनी। - गुरदेव चावला, मेंबर
लाइफटाइम मेंबरशिप के लिए पहले 15 साल के सदस्यता शुल्क भुगतान का प्रस्ताव था जिसे कम कराकर दस साल निर्धारित कराया गया है। ताकि मेंबर्स पर किसी तरह का दवाब न रहे। - राजीव गुप्ता, मेंबर