{"_id":"69fa1ff72aad465e5b02bb36","slug":"gym-trainer-make-obscene-video-of-lady-doctor-and-blackmailing-her-in-bareilly-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में महिला डॉक्टर का यौन शोषण, जिम संचालक और उसका भाई गिरफ्तार; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में महिला डॉक्टर का यौन शोषण, जिम संचालक और उसका भाई गिरफ्तार; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Tue, 05 May 2026 10:21 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 05 May 2026 10:21 PM IST
सार
बरेली के एक जिम में एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। इसके बाद जिम संचालक और उसके भाई ने महिला को ब्लैकमेल किया। उनसे 50 लाख रुपये मांगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी जिम संचालक और उसका भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शहर कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई करीब दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। शुरुआत में उन्होंने एनर्जी ड्रिंक के बहाने महिला को नशा दिया और बाद में वीडियो क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल और वसूली की रकम के दस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक सोमवार को महिला ने एसएसपी को बताया कि वह दो साल से सिविल लाइन स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रही थीं। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कभी-कभी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था, जिससे महिला को होश नहीं रहता था। तब अकरम उन्हें जिम के कोने में बने कमरे में पड़े बेड पर आराम के बहाने लिटा जाता था। कई बार उन्हें भनक नहीं लगती और अकरम उनका शारीरिक शोषण करता था। बताया कि अकरम का भाई आलम भी जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता था। आलम इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बना लेता था।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपियों से बरामद हुआ ये सामान
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ में अकरम बेग ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर देता और बेहोशी में उनका शोषण कर वीडियो बना लेता था। आलम बेग ने भी भाई का सहयोग करने और वसूले गए रुपयों से शौक पूरे करने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली घटना थी। वे अन्य महिलाओं को भी फंसाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनसे दो पेनड्राइव, दो मोबाइल फोन, शक्तिवर्धक दवा की नौ शीशियां, तीन गोलियां, छह इंजेक्शन और दस हजार रुपये बरामद किए हैं।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रतिष्ठित महिला के साथ इस तरह की हरकत करके ब्लैकमेल किया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके मोबाइल में अन्य महिलाओं के भी वर्कआउट करते फोटो व वीडियो मिले हैं, लेकिन किसी और महिला ने अभी शिकायत नहीं की है। कोई अन्य दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

फोन में कई महिलाओं के वीडियो मिले
एसएसपी ने खुद अकरम का फोन चेक किया। इसमें कई और महिलाओं के वीडियो मिले। हालांकि इसमें खास अश्लीलता नहीं थी। ज्यादातर वीडियो में वर्कआउट करती महिलाएं सामने की ओर देख रही थीं जैसे वह खुद रील्स बनवा रही हों। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि आलम पर पहले से ही छेड़खानी व अन्य धाराओं के केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में कार में कत्ल: 'तू लालची है', रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के इन शब्द पर भड़का 'PCS अफसर बेटा'; मार डाला
आरोपियों ने पीड़ित डॉक्टर से मांगे 50 लाख रुपये
जिम संचालक व उसका भाई महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते रहे। डॉक्टर ने एसएसपी को बताया कि शुरुआत में मदद के बहाने दोनों भाई उनसे रुपये लेते रहे। बाद में इन लोगों ने उन्हें पेन ड्राइव व मोबाइल फोन में सेव उनका अश्लील वीडियो दिखाया तो वह घबरा गईं। जिम जाना छोड़ दिया। तब आरोपी अकरम बेग ने उनका पीछा किया और उसके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पहले दस लाख रुपये मांगे तो महिला ने इज्जत की खातिर अस्सी हजार रुपये दे दिए। बाद में फिर 50 लाख रुपये मांगे तो वह एसएसपी के पास पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अकरम और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया।