फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gyanvapi case news Maulana Shahabuddin Razvi appeal CM Yogi should start the process of talks

ज्ञानवापी प्रकरण: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील, मुख्यमंत्री योगी शुरू करें बातचीत का सिलसिला

Fri, 04 Aug 2023 03:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सुप्रीम कोर्ट का जो अंतिम फैसला होगा उसे मानेंगे। हमें कानून पर भरोसा है। मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी से अपील की है कि वे इस संबंध में बातचीत का सिलसिला शुरू करें। 

विज्ञापन
Gyanvapi case news Maulana Shahabuddin Razvi appeal CM Yogi should start the process of talks
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले से मुस्लिम पक्ष संतुष्ट नहीं है। मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि ज्ञानवापी मस्जिद के संबंध में बातचीत का सिलसिला शुरू करें। योगी आदित्यनाथ मजहबी रहनुमा, समाजी व सियासी नेतृत्व कर रहे लोगों की बैठक बुलाए और विचार विमर्श करें। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: जुमे की नमाज के बाद फिर शुरू होगा सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया अंदर क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन


ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के मामले में हाईकोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद जहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सर्वेक्षण कर रही है। एएसआई की टीम ने बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा। उधर, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सुप्रीम कोर्ट का जो अंतिम फैसला होगा उसे मानेंगे। हमें कानून पर भरोसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed