फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gust of fire on property dealer in Rohli Tola

Bareilly News: रोहली टोला में प्रॉपर्टी डीलर पर झोंका फायर

Sun, 24 Sep 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gust of fire on property dealer in Rohli Tola
बरेली। थाना बारादरी के रोहली टोला में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली उनके पैर में जा लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस की मदद से प्रॉपर्टी डीलर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एक जमीन के सौदे को लेकर चल रही रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

रोहली टोला में धोबियों वाली गली निवासी आरिफ राजा प्रापर्टी डीलर हैं। उनका कार्यालय पीलीभीत रोड पर कार बाजार के पास राजा प्रॉपर्टी डीलर के नाम से है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह ऑफिस बंद कर घर लौट रहे थे। मॉर्डन स्कूल के पास उनकी ससुराल है। स्कूल के पास कार खड़ी कर वह अपनी ससुराल जाने लगे। इसी दौरान बबलू डेयरी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। एक गोली उनके पैर में लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस दौरान मौका पाकर हमलावर भाग निकले। पुलिस को मौके से 315 बोर के कारतूस का एक खोखा मिला है। प्रथम दृष्टया मामला किसी जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर रंजिश का लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम ने बताया कि जांच में दो लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed