फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guru Nanak Jayanti 2025 Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv celebrated in Bareilly College

Prakash Parv: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज में गूंजी गुरुवाणी, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Wed, 05 Nov 2025 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 09:03 PM IST
सार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में भव्य दीवान सजाया गया। संगत ने  गुरु साहिब के सामने माथा टेका। इस अवसर पर रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2025 Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv celebrated in Bareilly College
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में सजा मुख्य दीवान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व आस्था और प्रेम के साथ मनाया गया। बुधवार को मुख्य दीवान सजाया गया। भारी उत्साह के साथ बड़ी संख्या में संगत की भागीदारी रही। बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान बनाए गए भव्य दरबार में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आसा की वार जी के पाठ से हुई।

विज्ञापन


इसके बाद सिख मिशनरी कॉलेज के बच्चों ने गुरुवाणी कीर्तन का गायन किया। बच्चों ने रागों में रसभिन्ना कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। सिख मिशनरी कॉलेज के यूपी व उत्तराखंड के जोनल ऑर्गनाइजर मनमीत सिंह ने ‘गुरू नानक साहिब जी के उपदेश व संपूर्ण मनुखता को संदेश’ विषय पर संबोधित किया। इस मौके पर विशेष तौर से हापुड़ से पहुंचे भाई इंदरजीत सिंह ने रसभिन्ना कीर्तन किया।

विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2025 Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv celebrated in Bareilly College
बरेली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व - फोटो : संवाद

गंगानगर से आए भाई हरविंदर सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने गुरु साहिब को समस्त मनुष्य जाति का सांझा रहबर बताते हुए कहा कि गुरु साहिब ने केवल एक धर्म मात्र के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए व कार्य किया। इसके बाद पंजाब से पहुंचे पंजाबी यूनिवर्सिटी के डॉ अलंकार सिंह ने शास्त्रीय रागों के साथ कीर्तन करके संगत को भाव विभोर कर दिया।
 
कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, अर्बन कोआपरेटिव बैंक की निदेशक श्रुति गंगवार, डॉ अनीस बेग,डॉ. केएम अरोड़ा, सोनू कालरा, उमेश कठेरिया, राजा चावला आदि ने गुरु साहिब के आगे माथा टेका और गुरुवाणी को सुना।

विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2025 Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv celebrated in Bareilly College
संगत ने ग्रहण किया लंगर - फोटो : संवाद
लगाए गए स्टॉल व किया गया लंगर
जगह-जगह परसाद के स्टॉल लगाए। सुभाष नगर कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल ने स्टॉल के माध्यम से वन पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने संगत को पौधों का वितरण किया। माता भाग कौर ग्रुप की ओर से मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विजयी बच्चों को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु के नाम का लंगर ग्रहण किया।

धार्मिक स्कूलों को करेंगे बेहतर
इस मौके पर गुरुद्वारा के सेंट्रल गुरपुरब कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह और महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह खालसा ने संगतों का धन्यवाद किया। महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपनी धार्मिक स्कूलों को बेहतर बनाने की जरूरत है। शहर के प्रमुख स्कूल श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल को उच्च शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करेंगे और एक बेहतरीन स्कूल बनाएंगे जिसमें हमारे बच्चे धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ पंजाबी में निपुण हो और उच्च शिक्षा भी प्राप्त करें।
 
विज्ञापन

दीवान में इनका रहा सहयोग
इस आयोजन डा. महेंद्र सिंह बासु, दलबीर सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह बिंद्रा, सरदार मनमीत सिंह, सरदार प्रद्युमन, सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, सरदार मंजीत सिंह नागपाल, देवेंद्र सिंह चन्नी, महेंद्र सिंह दुआ, ज्ञानी काला सिंह सहित सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। कमेटी के हरप्रीत सिंह गोलू ने बताया कि मुख्य कीर्तन दीवान सुभाष गुरुद्वारे में कल शाम सात बजे से रात 11 बजे तक सजेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed