फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gulati's henchmen, while holding an online meeting, got caught after mentioning the names of officials.

Bareilly News: ऑनलाइन मीटिंग कर रहे गुलाटी के गुर्गे, अफसरों का लिया नाम तो पकड़े गए

Tue, 15 Sep 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gulati's henchmen, while holding an online meeting, got caught after mentioning the names of officials.
बरेली। कैनविज कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कन्हैया गुलाटी के दो गुर्गों को पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। वे काफी समय से वांछित थे और गुलाटी के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर रहे थे। इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में गुर्गे पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर गुलाटी पर प्रभाव जमाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। आरोपियों विशाल शर्मा और विनय श्रीवास्तव पर गुलाटी के लिए 1.40 करोड़ रुपये निवेश कराने का आरोप है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में गुलाटी और उसके कोर ग्रुप के सदस्य ऑनलाइन मीटिंग में चर्चा करते दिखे। इनमें शामिल दो लोगों ने डीआईजी अजय कुमार साहनी व एसपी सिटी मानुष पारीक का नाम लेकर कुछ बातें कहीं। साथ ही, गुलाटी को बरेली न आने और अपने 44 लाइंस (खास सदस्यों) का हिसाब करने की सलाह दी। एक ने कहा कि उसकी कल डीआईजी से 15 मिनट तक बात हुई है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही डीआईजी ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने वीडियो से दोनों आरोपियों की पहचान की। इनमें विशाल शर्मा इज्जतनगर के आलोकनगर, एयरफोर्स गेट का निवासी निकला। दूसरे की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह 63 ए कौवाबाग रेलवे कॉलोनी गोरखपुर का निवासी है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को सोमवार शाम फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दोनों आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी दिखाई गई। पता लगा कि गुलाटी पर इनके चालीस लाख रुपये बाकी हैं, जिसे वसूलने के लिए आरोपियों ने मेरा व एसपी सिटी का नाम लिया। यह वीडियो भी पिछले साल अगस्त का बताया जा रहा है, जिसे इन्हीं के किसी साथी ने वायरल किया है। टीमें गुलाटी के बारे में भी सुराग जुटा रही हैं। - अजय कुमार साहनी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed