फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gulati's henchmen committed fraud in the name of investment in Canviz

Bareilly News: कैनविज में निवेश के नाम पर गुलाटी के गुर्गों ने की ठगी

Sat, 05 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 05 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gulati's henchmen committed fraud in the name of investment in Canviz
फरीदपुर। कैनविज कंपनी में निवेश के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित को कूटरचित दस्तावेज दिखाकर शिकार बना लिया गया। फरीदपुर थाने में कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी के दो गुर्गों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित नत्थू सिंह फतेहगंज पूर्वी के गांगेपुरा गांव के निवासी और पेशे से राजमिस्त्री हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान को दी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात नरेश पटेल और सोमपाल पटेल से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें कैनविज कंपनी में निवेश की योजना बताई। उन्होंने एक लाख रुपये के निवेश पर हर महीने पांच फीसदी ब्याज और 24 महीने में मूल रकम वापसी का दावा किया। शुरुआत में नत्थू सिंह को संदेह हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी लाभ चार्ट, फर्जी गारंटी पेपर और कूटरचित दस्तावेज दिखाए। इन दस्तावेज पर यकीन कर नत्थू सिंह ने 25 फरवरी 2025 को आरोपियों को 2.50 लाख रुपये नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने रुपये आपस में बांट लिए। जब नत्थू सिंह ने अपना रुपया वापस मांगा तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया। उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नत्थू सिंह की शिकायत पर एसपी ने जांच कराई। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। विवेचना में तथ्य जुटाकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed