{"_id":"696d7d03dd60af363f0fa284","slug":"gulati-said-responsible-for-many-deaths-demand-to-arrest-gangster-bareilly-news-c-4-vns1074-809338-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कन्हैया गुलाटी को बताया कई मौतों का जिम्मेदार, गैंगस्टर लगाने की मांग, एक और रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कन्हैया गुलाटी को बताया कई मौतों का जिम्मेदार, गैंगस्टर लगाने की मांग, एक और रिपोर्ट दर्ज
Mon, 19 Jan 2026 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:08 AM IST
सार
बरेली में दस लाख रुपये की ठगी के शिकार पीड़ित दंपती ने कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और बेटे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने गुलाटी को कई मौतों का जिम्मेदार बताते हुए उस पर गैंगस्टर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
कन्हैया गुलाटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कैनविज कंपनी में 10 लाख रुपये निवेश करने वाले दंपती ने कन्हैया गुलाटी को कई लोगों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए गैंगस्टर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पीड़ित दंपती की तहरीर पर बारादरी थाने में एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
वीर सावरकर नगर निवासी बाबूराम ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि केएम एसोसिएट्स का दफ्तर कन्हैया गुलाटी के घर में संचालित होता था। एक दफ्तर डीडीपुरम में भी था। कंपनी में कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटा गोपाल गुलाटी शामिल हैं। बाबूराम के अनुसार, पूरे देश में करीब 50 लाख लोगों को कैनविज कंपनी से जोड़ा गया था। अरबों रुपये निवेश कराए गए हैं।
विज्ञापन
बैंक खाते फ्रीज करने की मांग
अगस्त से किसी भी निवेशक को एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया गया। केएम एसोसिएट्स में बाबूराम और उनकी पत्नी ने पांच-पांच लाख रुपये निवेश किए थे।बाबूराम ने आशंका जताई है कि गुलाटी गिरोह के लोग विदेश भाग सकते हैं। उन्होंने कंपनी की संपत्ति और बैंक खाते फ्रीज करने की मांग की। बाबूराम ने सीएम से गिरोह पर गैंगस्टर लगाते हुए पीड़ितों को उनकी रकम दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बाबूराम की शिकायत पर बारादरी थाने में कन्हैया गुलाटी, राधिका गुलाटी और गोपाल गुलाटी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों पर बरेली में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है।