फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gulal blown, colors of happiness all around

Bareilly News: उड़ा गुलाल, चारों ओर खुशियों के रंग

Wed, 27 Mar 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Gulal blown, colors of happiness all around
आंवला/अलीगंज। होली पर सोमवार को शहर से लेकर देहात तक खूब रंग बरसा। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने जमकर खेली होली। जगह-जगह होली महोत्सव का आयोजन हुआ। कई कस्बों में रंगयात्राएं निकाली गईं। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गांवों में होलिका दहन के बाद पारंपरिक गीत गाते हुए युवा व बुजुर्गों ने चौपई निकाली। ढोल-मजीरों की थाप पर गीत गाते निकले लोगों का जगह-जगह गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। सुबह होते ही बच्चों ने रंग खेलना शुरू कर दिया। इस अनूठे पर्व को मनाने में महिलाएं भी पीछे नहीं दिखीं। कई मोहल्लों में उत्साही युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकतीं दिखाई दीं।
विज्ञापन

आंवला में मोहल्ला पक्का कटरा से रंग चौपाई लेकर आए हुरियारों का मोहल्ला खेड़ा, घंटाघर चौक, गंज त्रिपोलिया, लठैता, किला, अनुपुरा के हुरियारों से मोर्चा हुआ। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर रंगयात्रा का स्वागत किया। यहां पर संजीव सक्सेना, संजय अग्रवाल बॉबी, ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह, नरेंद्र राजपूत, वीर सिंह पाल, प्रमोद अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिशारतगंज में होलिका दहन के बाद मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से जुलूस निकाला गया। स्टेशन रोड तिराहे पर मटकी फोड़ने के कार्यक्रम हुआ। रंग बारात में शामिल युवक होली गीतों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह मोर्चाबंदी हुई। सिरौली में सोमवार को बैंड-बाजे के साथ युवाओं की टोलियां होली खेलने निकलीं। मंगलवार को तिडहरी का जुलूस निकाला गया। धनु बाले बालाजी धाम से शुरू हुआ जुलूस कस्बे में घूमते हुए मुरावटोला के मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
हाफिजगंज में ब्रह्मदेव स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। रिठौरा में रामबरात निकाली गई। बकैनिया, कुंवरपुर बंजरिया, साबिरखेड़ा, बड़ेपुरा, किरतपुर खाईखेड़ा, भटपुरा जागीर आदि गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हुआ। देवरनियां थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव धर्मपुर में पुुलिस सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला गया। विवाद की आशंका को देखते हुए जुलूस को रास्ते में आने वाली मस्जिद को पहले ही तिरपाल से ढंक दिया गया। नवाबगंज में बाबू राम धर्मशाला से अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए बाईपास मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जमकर रंग बरसाया गया। रंगों से सराबोर युवा नाचते हुए चल रहे थे।

-------
जुलूस पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल

सेंथल। कस्बे में होली के पर्व पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने के लिए मिली। आखत डालने के लिए निकले लोगों पर मुस्लिम समुदाय ने पुष्पवर्षा की करने के साथ ही गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। मोहल्ला जामा मस्जिद में जुलूस का स्वागत करने वालों में कंबर एजाज शानू, शाहिद नबी, मगन जैदी, इम्तियाज इदरीसी, सरफराज इदरीसी, अकरम खान, याकूब अली जैदी, हसन जहीर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed