फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gul can feed big old BDC member

बड़ा गुल खिला सकते हैं पुराने बीडीसी सदस्य

Wed, 17 Feb 2016 12:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव में पुराने बीडीसी सदस्य ही वोट डालेंगे। ये वे बीडीसी हैं, जो बसपा सरकार में जीते थे और इनमें से अधिकांश अब सदस्य नहीं हैं लेकिन एमएलसी चुनने का मौका वह अपनी पसंद से चुनेंगे। अकेले बरेली में ही इनकी संख्या 1216 है और लगभग आठ सौ पुराने सदस्य रामपुर हैं।
विज्ञापन

अधिकांश ब्लाकों में सपा के प्रमुख बनवाने वाले नए बीडीसी सदस्यों को एमएलसी चुनाव में आयोग से वोट डालने का अधिकार नहीं मिला है। रामपुर-बरेली एमएलसी सीट पर दो हजार पुराने बीडीसी सदस्य ही वोट डालकर कोई बड़ा गुल खिला सकते हैं। वहीं, इस सीट पर अपना प्रत्याशी न उतारने वाली बसपा भी रणनीति बनाने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के नेताओं ने अंदरखाने तय कर लिया है कि सत्ताधारी सपा के खिलाफ जो मजबूत पड़ेगा, उसका ही साथ दिया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर साफ कर दिया कि बसपा से जुड़े सदस्य भाजपा के साथ ही खडे़ होंगे। दूसरा विकल्प नहीं है। उधर, बसपा के एक विधायक और एक पूर्व विधायक ने अंदरखाने इस दिशा में मजबूती से काम शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद इसके लिए रणनीति बनाने को पार्टी की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed