फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Guidelines issued for testing lepto and scrub typhus

Bareilly News: लेप्टो और स्क्रब टाइफस की जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी

Sat, 19 Jul 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Guidelines issued for testing lepto and scrub typhus
बरेली। बारिश के सीजन में मरीजों में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस के लक्षण मिल रहे हैं। लिहाजा, ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को एडवाइजरी भेजी है।
विज्ञापन

लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस के लक्षण वाले मरीज मिलने पर भी जांच शुरू न होने की खबर तीन दिन पूर्व अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। प्रकरण का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने आईडीएसपी सेल प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास से संबंधित जांच के लिए किट की उपलब्धता अन्य जानकारी मांगी थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित सरकारी, निजी अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों को शासन से जारी एडवाइजरी भेजकर संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए कहा है। सैंपल की जांच जिला अस्पताल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मीसम के मुताबिक, पिछले वर्ष लेप्टो के चार और स्क्रब टाइफस का एक मरीज मिला था। बताया कि यह रोग चूहे, छछूंदर से फैलता है। जिन स्थानों पर जलभराव होता है, वहां लोगों के चपेट में आने की आशंका रहती है। क्योंकि पानी में वायरस लंबे समय तक जीवित रहता है। ब्यूरो

--
576 पहुंची मलेरिया के मरीजों की तादाद
बरेली। बारिश के बाद जलभराव से मच्छरों के लार्वा पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना है। इसी के साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। विशेष संचारी रोग की चल रही मुहिम के बावजूद शुक्रवार को मलेरिया के चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 576 पहुंच गई। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लोगों से जलनिकासी की व्यवस्था करने, झाड़ियों की सफाई करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed