{"_id":"6a78d9e7b440391c1807b8ca","slug":"guard-falls-ill-jan-shatabdi-express-halted-for-an-hour-bareilly-news-c-4-bly1015-942648-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गार्ड की तबीयत बिगड़ी, एक घंटे खड़ी रही जनशताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गार्ड की तबीयत बिगड़ी, एक घंटे खड़ी रही जनशताब्दी एक्सप्रेस
Mon, 10 Aug 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के गार्ड की बिशारतगंज स्टेशन पर रविवार दोपहर तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही मिनट में वह बेहोश हो गए। आरपीएफ के सहयोग से उनको मझगवां सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक बिशारतगंज स्टेशन पर खड़ी रही।
दिल्ली से चंदौसी, बरेली होते हुए टनकपुर जा रही 12036 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे 24 मिनट देरी से दोपहर 1:24 बजे बिशारतगंज स्टेशन पहुंची। यहां ट्रेन के गार्ड पप्पू मीणा की तबीयत बिगड़ गई। स्टेशन मास्टर शुभम राघव ने बताया कि आरपीएफ कांस्टेबल नरेश कुमार और पोर्टर की मदद से गार्ड को मझगवां सीएचसी भिजवाया। मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम के निर्देश पर दूसरे स्टेशन मास्टर सुनील कुमार को गार्ड के स्थान पर भेजकर ट्रेन को बरेली जंक्शन के लिए रवाना किया गया। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि गार्ड की तबीयत में अब सुधार है।