{"_id":"671d7379b8867e803e00b464","slug":"gst-team-raided-businessman-was-depositing-tax-of-rs-500-instead-of-rs-1-crore-bareilly-news-c-4-bly1015-509965-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीएसटी टीम का छापा, एक करोड़ के बजाय 500 रुपये कर जमा करा रहा था कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीएसटी टीम का छापा, एक करोड़ के बजाय 500 रुपये कर जमा करा रहा था कारोबारी
विज्ञापन
बरेली। राज्यकर विभाग की टीम ने कर चोरी की सूचना पर शुक्रवार को पीलीभीत के बिलसंडा स्थित पंजा किराना स्टोर (ड्राई फ्रूट और किराना विक्रेता) पर छापा मारा। करीब एक करोड़ की करदेयता निकली। व्यापारी सिर्फ पांच सौ रुपये कर अदा कर रहा था। मौके पर पांच लाख रुपये जमा कराए गए।
राज्यकर अपर आयुक्त ग्रेड-1 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक पंजा किराना स्टोर का वार्षिक टर्नओवर करीब 25 करोड़ रुपये है। जांच में पता चला कि इस वर्ष अब तक आठ करोड़ से ज्यादा मूल्य के माल की बिक्री हो चुकी है। करीब एक करोड़ करदेयता बन रही है, पर व्यापारी ने पांच सौ रुपये ही जमा किए। शेष कर का समायोजन आईटीसी यानी अग्रिम जमा कर से कर रहा था। करीब 50 लाख रुपये के ई-वे बिल निरस्त कर दिए थे।
जांच में पता चला कि बगैर बिल क्षेत्रीय अपंजीकृत विक्रेताओं से माल खरीदकर उन्हें बगैर बिल बेचा जा रहा था। मौके पर अघोषित माल को जब्त कर लिया गया। साथ ही, पांच लाख रुपये राजकीय कोषागार में जमा कराए गए। शेष करदेयता का आकलन किया जा रहा है।