{"_id":"671d737439c1fe9d3f03a914","slug":"gst-raid-on-raj-sweets-goods-worth-rs-10-lakh-seized-bareilly-news-c-4-lko1064-509987-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राज स्वीट्स पर जीएसटी छापा, दस लाख का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राज स्वीट्स पर जीएसटी छापा, दस लाख का माल सीज
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर स्थित राज स्वीट्स पर शुक्रवार को जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा। इस दौरान करीब पांच लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। मौके पर 90 हजार रुपये जमा कराए गए।
राज्य कर अपर आयुक्त ग्रेड-1 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक खंड-1 की टीम ने राज स्वीट्स सुभाषनगर की जांच की। पता चला कि फर्म ने कर योग्य वस्तुओं जैसे मिठाई, नमकीन, फास्ट फूड, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि की बिक्री कर मुक्त वस्तु के सापेक्ष एक तिहाई कम दिखाई। तीन दिनों से सामान की बिक्री पर बिल भी जारी नहीं किया जा रहा था। मौके पर स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला।
इस पर 10 लाख रुपये का कर योग्य माल (मिठाई, नमकीन, गिफ्ट आइटम आदि) और 12 लाख का कर मुक्त माल (फ्रोजन मटर) मिला। जांच में 50 लाख रुपये का अपवंचित टर्नओवर मिला। कर योग्य 10 लाख रुपये का माल सीज किया गया। मौके पर 90 हजार रुपये जमा कराए गए।