राज्यपाल देंगे सामूहिक विवाह में वर- वधू को आशीर्वाद
सुबह नौ बजे से शाम को सात बजे तक वर वधू के विवाह की रस्में होंगी। इस दौरान शहामतगंज साईं मंदिर से बारात निकलेगी जो सीधे गांधी उद्यान पहुंचेगी। सुबह साढ़े दस बजे जयमाल का कार्यक्रम होगा। पंडित सुशील कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा, हितेश पाठक और हिमांशु दीक्षित ने बताया कि राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार दिन में सवा तीन बजे राज्यपाल गांधी उद्यान पहुंचेंगे। यहां 3:45 बजे तक सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद रहकर वर वधू को आशीर्वाद देंगे।