फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GRP sub-inspector died of heart attack in Bareilly

Bareilly News: जीआरपी के सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Fri, 24 Jan 2025 07:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 07:54 PM IST
सार

मेरठ के निवासी चमन सिंह बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में तैनात थे। बृहस्पतिवार रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हायर सेंटर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
GRP sub-inspector died of heart attack in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

बरेली में जीआरपी जंक्शन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चमन सिंह की हार्ट अटैक (हृदयाघात) से मौत हो गई। मूल रूप से मेरठ के निवासी चमन सिंह की बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में दो साल से तैनाती थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात चमन सिंह जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनको कुछ तकलीफ महसूस हुई। एक कांस्टेबल के साथ वह पास ही स्थित अस्पताल पहुंचे वहां अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराई। डॉक्टर ने उनको हायर सेंटर जाने की सलाह दी। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। स्टाफ के साथी उनको लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


चमन सिंह के परिवार में दो बेटे और एक बेटी व पत्नी है। सूचना के बाद शुक्रवार को उनके परिवार वाले बरेली पहुंच गए और शव अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि चमन सिंह की मौत ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed