{"_id":"6282016d005da979893013f2","slug":"grp-lokking-for-passenger-s-shoes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब मामला: गाजियाबाद से लखनऊ तक सफर के दौरान चोरी हुए जूते, जीआरपी को मिली खोजने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब मामला: गाजियाबाद से लखनऊ तक सफर के दौरान चोरी हुए जूते, जीआरपी को मिली खोजने की जिम्मेदारी
Mon, 16 May 2022 02:15 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: वेद प्रकाश गुप्ता
Updated Mon, 16 May 2022 02:15 PM IST
सार
बरेली में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास अनूठा मामला आया है। रेल में सफर के दौरान एक यात्री के जूते गुम हो गए तो उसने पुलिस में चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब जीआरपी जूते ढूंढ रही है।
विज्ञापन
बरेली रेलवे स्टेशन। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अनोखा मामला सामने आया है। गाजियाबाद से लखनऊ तक सफर के दौरान ट्रेन से एक यात्री के जूते चोरी हो गए। जूते चोरी का मुकदमा जीआरपी को मिला है। जीआरपी यात्री के जूते अब ढूंढेगी।
दरअसल, बरेली जंक्शन जीआरपी को एक नया मामला मिला है। इसमें जीआरपी एक यात्री के जूते तलाश करने में जुटी है। इस मामले में खास बात यह है कि एसी तृतीय में यात्रा करने वाले यात्री ने बराबर में ही बैठे दूसरे यात्री पर आरोप लगाया है। इसमें जीआरपी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ के गोमती नगर निवासी हरपाल सिंह पांच मई को गाजियाबाद से लखनऊ की यात्रा लखनऊ-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एसी तृतीय बी- 4 की 49 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। लखनऊ पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जूते गायब है और सीट नंबर 50 पर बैठे यात्री प्रशांत के जूते रखे हुए है।
विज्ञापन
हरपाल ने लखनऊ शिकायत की तो पता चला कि यात्री प्रशांत बरेली उतरा है और मामले की जांच जंक्शन जीआरपी को दे दी। जंक्शन जीआरपी ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Trending Videos
भारत में पहला मुकदमा सिर्फ एक जोड़ी जूते चोरी का
आपको बता दें कि जूते चोर को पकड़ने का मामला भी लगभग 20 साल पहले कोतवाली में दर्ज हुआ था। जबकि सिर्फ एक जोड़ी जूते चोरी होने का मामला पूरे भारत में पहला बार दर्ज हुआ है। यह मामला दर्ज होने के बाद से ही लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।