फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GRP head constable pistol and 10 cartridges stolen in shaheed express train

यूपी: ट्रेन में जीआरपी के हेड कांस्टेबल की पिस्टल सहित 10 कारतूस चोरी, मुरादाबाद से लखनऊ तक चोर की तलाश

Sun, 24 Sep 2023 08:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 08:29 PM IST
सार

लखनऊ से मुरादाबाद के बीच ट्रेन के स्क्वैड में तैनात हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी हो गई। चोर पिस्टल के साथ 10 कारतूस भी ले गया। घटना शहीद एक्सप्रेस में हुई। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मुरादाबाद से लखनऊ तक के जीआरपी थानों में अलर्ट किया गया। 

विज्ञापन
GRP head constable pistol and 10 cartridges stolen in shaheed express train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस से जीआरपी के हेड कांस्टेबल की पिस्टल सहित 10 कारतूस चोरी हो गए। घटना बरेली कैंट स्टेशन के पास बताई जा रही है। हेड कांस्टेबल की ओर से मुरादाबाद जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शहीद एक्सप्रेस में शनिवार को लखनऊ से मुरादाबाद तक स्क्वैड में लखनऊ जीआरपी के हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह और विनय कुमार की तैनाती थी। ट्रेन निर्धारित समय से करीब 18 मिनट देरी से रविवार तड़के 4:49 बजे बरेली जंक्शन आई।  
विज्ञापन


बरेली से चलने के बाद शहीद एक्सप्रेस सुबह करीब 6:45 बजे मुरादाबाद पहुंची। यहां हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह ने जीआरपी थाने में अपनी सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस चोरी होने की शिकायत की। मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक सभी जीआरपी थानों को अलर्ट कर दिया गया। बरेली में भी चेकिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट 

सुरजीत सिंह का कहना है कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा था। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले उनकी पिस्टल चोरी हो गई थी। उनका ध्यान बरेली कैंट स्टेशन के पास पिस्टल पर गया। इस पर पिस्टल को ट्रेन में तलाशना शुरू कर दिया। तब तक ट्रेन बरेली जंक्शन से निकल चुकी थी। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो माह पहले लखनऊ मेल में हुई थी 40 लाख की चोरी

दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली 12230 लखनऊ मेल के एसी फर्स्ट कोच में 24 जुलाई की रात तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी ज्योति पांडेय के साथ यात्रा कर रहे थे। मुरादाबाद से लखनऊ के बीच उनके करीब 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गए। लखनऊ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बाद में इसे बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि, जीआरपी ने 40 लाख की इस चोरी की घटना का 18 अगस्त को खुलासा कर दिया।

इंस्पेक्टर जीआरपी के अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस में जीआरपी हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस लखनऊ से मुरादाबाद के बीच चोरी हुए हैं। मामले में मुरादाबाद जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। उच्च अधिकारियों के निर्देश में पिस्टल चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। अभी कोई कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed