{"_id":"0bd5d79b6607b14423111c648d87733f","slug":"grown-cold-schools-holidays-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी, स्कूलों में अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ी, स्कूलों में अवकाश
बरेली
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में ठिठुर रहे बच्चों और अभिभावकों को स्कूल जाने से दो दिन के लिए आराम मिलेगा। प्रभारी डीएम की ओर से जिले में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 20 और 21 जनवरी को नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें बेसिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।
हर बार ठंड को देखते हुए 25 दिसंबर के बाद स्कूलों में छुट्टियां बोल दी जाती थीं। इसके बाद कड़ाके की ठंड के चलते डीएम की ओर से भी अवकाश बढ़ाए जाते थे। इस बार न तो सर्दी पड़ी और न ही छुट्टी हुई। मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला, फिर भी प्रशासन की ओर से माना जा रहा था कि अभी ठंड ज्यादा प्रभावशाली नहीं है, क्याेंकि दिन में धूप निकल रही थी। सोमवार को ठंड बढ़ने के बाद शिक्षकाें के साथ अभिभावकाें ने भी स्कूलों में छुट्टी को लेकर दबाव बनाया। दो दिन सुबह कोहरा हुआ और मंगलवार को बूंदाबांदी ने ठंडक बढ़ा दी। इसे देखते हुए मंगलवार को प्रभारी डीएम व सीडीओ शिव सहाय अवस्थी को छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी। सभी स्कूल 22 जनवरी को सुबह दस बजे से शाम को तीन बजे तक खुलेंगे।