फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Groundbreaking Ceremony Held for Science Park in Ramganga Nagar Bareilly

Bareilly News: रामगंगानगर में साइंस पार्क के लिए हुआ भूमि पूजन, तारा मंडल और स्पेस म्यूजियम भी बनेगा

Sun, 26 Apr 2026 12:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

बरेली के रामगंगानगर में प्रस्तावित साइंस पार्क परियोजना का निर्माण शनिवार को शुरू हो गया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। यह परियोजना करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से 19600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगी। इसमें प्लेनेटोरियम, एक्वा पार्क, स्पेस म्यूजियम और एआई पार्क भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Groundbreaking Ceremony Held for Science Park in Ramganga Nagar Bareilly
बीडीए उपाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर आठ में करीब 19600 वर्ग मीटर में प्रस्तावित साइंस पार्क परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। शनिवार को बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने अपनी टीम के साथ साइंस पार्क परियोजना का निर्माण शुरू कराने के लिए भूमि पूजन किया। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि इसी परियोजना के अंतर्गत प्लेनेटोरियम, एक्वा पार्क, स्पेस म्यूजियम और एआई पार्क का भी निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इस परियोजना में करीब 130 करोड़ की लागत आएगी। बीडीए वीसी ने बताया कि वर्तमान में करीब 80 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क, स्पेस म्यूजियम का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी के अंतर्गत 3000 वर्ग मीटर में प्लेनेटोरियम (तारा मंडल) के निर्माण के लिए शासन स्तर से 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद निविदा संबंधी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से मंजूरी मिलने के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुभाग के प्रमुख सचिव ने कुछ माह पहले साइंस पार्क परियोजना का निर्माण कराने के लिए बीडीए को ही कार्यदायी संस्था नामित किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर आठ में प्रस्तावित साइंस पार्क परियोजना का निर्माण शुरू कराने की कवायद में जुट गया। संबंधित ठेकेदार व अभियंताओं को निर्देशित किया है कि साइंस पार्क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं निर्धारित समय में पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की 112 एकड़ भूमि पर बसाया जाएगा औद्योगिक क्षेत्र
नवाबगंज क्षेत्र में कृषि विभाग की 112 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 24 अप्रैल को औद्योगिक विकास आयुक्त को इसका प्रस्ताव भेजा है। ताकि जल्द अनुमति मिल सके।

यह क्षेत्र युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार, कौशल उन्नयन और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यहां सामान्य सुविधा केंद्र, परीक्षण प्रयोगशालाएं और बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नवाबगंज तहसील के ग्राम बहोर नगला में यह 112 एकड़ राजकीय कृषि फार्म राष्ट्रीय राजमार्ग से आधे किलोमीटर दूर है। जनवरी में नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर की बैठक में इस भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र बसाने का मुद्दा उठाया था। 

प्रभारी मंत्री ने भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम उदित पवार ने कृषि फार्म की भूमि के कागजात निकलवाए और मौके पर पैमाइश की। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed