फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom Stammering bride refuse to marry in badaun

पंडित ने मंडप पर पूछा दूल्हे से नाम, जवाब सुन दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Thu, 25 Apr 2019 08:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
groom Stammering bride refuse to marry in badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

एक वैवाहिक समारोह में पंडित ने दूल्हे से सात फेरों के वक्त उसका नाम और ननिहाल क्या पूछ ली कि दुल्हन बिदक गई। कारण ये था कि जवाब देते वक्त दूल्हा हकलाने लगा। इसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, जहां देर शाम दोनों में समझौता हो गया और बरात लौट गई।

विज्ञापन


बुधवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव में बिनावर क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। रात करीब दस बजे दूल्हा बग्गी से दुल्हन के द्वार पर पहुंचा। द्वाराचार हुआ, बाद में देर रात तक जयमाल कार्यक्रम चला। इस दौरान बरातियों ने हंसी खुशी भोजन किया। वैवाहिक समारोह में हंसीखुशी का माहौल सन्नाटे में उस समय बदल गया, जब गुरुवार तड़के दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए मंडप में जाकर बैठे। पंडित जी ने मंत्रोच्चारण किया। इसी दौरान उन्होंने दूल्हे से उसका नाम और ननिहाल का नाम पूछा। अपना नाम पता दूल्हे ने हकलाते हुए बताया, जिससे आसपास बैठे लोग चौंक गए।
विज्ञापन


LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुल्हन मंडप से उठकर अंदर कमरे में चली गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले घराती दुल्हन से बात करने अंदर पहुंचे, जहां उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। जब यह बात दूल्हा पक्ष ने सुनी तो वह भी चौंक गया। सुबह 11 बजे तक दुल्हन को मनाने का प्रयास किया गया। जब वह नहीं मानी तो दूल्हा अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा, जहां उसने दुल्हन पक्ष पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया।


इस पर एसओ सुधाकर सिंह ने दुल्हन और उसके परिवार वालों को थाने बुलाया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा हकलाता है, वह शादी नहीं करेगी। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिया सामान वापस कर दिया और बरात बैरंग लौट गई।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

दूल्हा और दुल्हन दोनों थाने आए थे। उनके घर वाले भी आए थे। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, तो जबरदस्ती शादी नहीं कराई जा सकती। दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया है।
- सुधाकर सिंह, एसओ कुंवरगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed