{"_id":"6257b05445e29771057fe43c","slug":"grocery-shopkeeper-played-song-of-pakistan-zindabad-in-his-shop-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में किराना दुकानदार ने दुकान में बजाया पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में किराना दुकानदार ने दुकान में बजाया पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 14 Apr 2022 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:08 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर भुता में किराना दुकानदार अपनी दुकान में एक साथी के साथ देश विरोधी नारों का गाना सुन रहा था। जब उससे यह गाना बंद करने के लिए कहा गया तो उसने उसकी आवाज और तेज कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
देश विरोधी गाना सुनते हुए युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले फरीदपुर भुता थाना इलाके के एक गांव में किराना दुकानदार का देश विरोधी नारों का गाने सुनने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद हिंदू संगठन के सदस्य ने दुकानदार और उसके साथी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम किराना दुकानदार अपनी दुकान में एक साथी के साथ देश विरोधी नारों का गाना सुन रहा था। जब उससे यह गाना बंद करने के लिए कहा गया तो उसने उसकी आवाज और तेज कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले की योगी गोरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्य आशीष पटेल ने वीडियो ट्वीट कर एडीजी से शिकायत की है। उन्होंने मामले की तहरीर भुता थाने में दी है। उनका आरोप है कि आरोपी अपनी दुकान पर गाना सुन रहा था, जिसमें देश विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। जब उन्होंने गाना बंद करने को कहा तो उसने आवाज और तेज कर दी।
विज्ञापन
आशीष पटेल ने वीडियो एडीजी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।