{"_id":"5d28f0a48ebc3e6cbb2a4f60","slug":"green-india-bareilly-news-bly368342267","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट कॉलोनियों में जल संचय के इंतजाम कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट कॉलोनियों में जल संचय के इंतजाम कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने कहा कि भारत सरकार पूरे देश में जल संरक्षण अभियान चला रही है। बरेली में भी जल संरक्षण अभियान व्यापारी और सामाजिक संगठनों की मदद से चलाया जाएगा। शहर भर की जनता इस अभियान का हिस्सा बनेगी।
क्रेडाई पदाधिकारियों के साथ बैठक में बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राइवेट कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनियों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य हिस्सा बनाएं। भारत सरकार की ओर से भेजे गए अमृत अर्बन अफेयर के डायरेक्टर विनय प्रताप सिंह ने कहा कि अगर 200 स्क्वायर फिट छत पर पानी इकट्ठा करने का इंतजाम कर लें तो 600 मिलीमीटर पानी एकत्र हो जाएगा, जो एक परिवार के लिए आठ महीने तक काम में आ सकता है। कहा कि वह प्रदेश सरकारों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग बनाने वालों को वाटर टैक्स में 10 से 20 प्रतिशत तक छूट देने का सुझाव भेजेंगे। क्रेडाई अध्यक्ष रमनदीप सिंह ने कहा कि उनका संगठन पेड़ लगाना चाहता है, लेकिन जगह नहीं मिल रही।