{"_id":"5d4733088ebc3e6ca56c43ac","slug":"gree-india-bareilly-news-bly3712334113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे मुरझाते हैं तो मुरझाएं.. आप बजट उड़ाएं और खिलखिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे मुरझाते हैं तो मुरझाएं.. आप बजट उड़ाएं और खिलखिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन के आदेश पर नगर निगम पूरी तन्मयता से पौधरोपण तो करा रहा है लेकिन यह ध्यान देने की फुर्सत किसी को नहीं है कि लगाए गए पौधे सलामत भी हैं या नहीं। हालत यह है कि नगर निगम की ओर से लगाए गए तमाम पौधे सूख गए हैं। उन्हें लगाते वक्त सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर फोटो डालने वाले अब उनकी हालत देखने को भी तैयार नहीं हैं।
पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग ने नगर निगम को 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। नौ अगस्त तक यह पौधे शहर के सभी पार्क और डिवाइडर पर लगाए जाएंगे। पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक गांधी उद्यान, हार्टमन रामलीला ग्राउंड, राजेंद्रनगर के तमाम पार्क, रहपुरा चौधरी, स्वालेनगर समेत कई पार्क और नगर निगम की खाली जमीनों पर करीब 20 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। मेयर उमेश गौतम से लेकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. समेत सभी अधिकारी और पार्षद इसमें जुटे हैं। इसके बावजूद पौधे सूखते जा रहे हैं लेकिन नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
गांधी उद्यान : सूखकर खरपतवार में छिप गए पौधे
नगर निगम ने पूरे गांधी उद्यान में जगह-जगह करीब दो हजार पौधे लगाए हैं। पिछले गेट की ओर भी तमाम पौधे लगाए गए हैं लेकिन यहां पर लगे अधिकांश पौधे सूख गए हैं। देखकर लगता है कि इन्हें लगाने के बाद किसी ने इन्हें देखना भी जरूरी नहीं समझा। यहां घास इतनी बड़ी हो गई है कि पौधे उसमें छिप गए हैं और आसानी से नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड : छोटे थे, सूख गए तमाम पौधे
हार्टमन रामलीला ग्राउंड में भी नगर निगम ने काफी पौधे लगाए थे लेकिन इन पौधों का साइज काफी कम था। पौधे लगाने के बाद नगर निगम के जिम्मेदार बरसात के भरोसे इन्हें भूल गए और अब तमाम पौधे सूख चुके हैं। पार्षद पति अशोक गंगवार ने बताया बिना ट्री गार्ड के पौधों को बचाना बहुत ही मुश्किल होगा।
पौधों की हो रही बर्बादी
नगर निगम को यह पौधे वन विभाग ने उपलब्ध कराए हैं और निगरानी पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते यहां पर तमाम पौधे कबाड़ की तरह डाल दिए गए हैं और यह सूख रहे हैं।