{"_id":"63d836d14d666a3ece712e31","slug":"greater-bareilly-will-settle-on-960-bighas-of-land-new-colony-bareilly-news-bly511663239-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार हजार बीघा जमीन पर बसेगा ग्रेटर बरेली, जानिए कब होगा आवासीय भूखंडों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार हजार बीघा जमीन पर बसेगा ग्रेटर बरेली, जानिए कब होगा आवासीय भूखंडों का पंजीकरण
Tue, 31 Jan 2023 02:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:32 PM IST
सार
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की जमीन के सभी बैनामे तीन महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद भूखंडों का पंजीकरण और आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। यहां बसाई जाने वाली कॉलोनी में आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
किसानों को चेक देते बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) चार हजार बीघा जमीन पर ग्रेटर बरेली बसाएगा। इसके लिए किसानों को 1400 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। सोमवार से बीडीए ने किसानों को भुगतान करना शुरू भी कर दिया गया है। कुल 1700 भूखंडों में आवासीय प्लॉट के अलावा शोध संस्थान, होटल, अस्पताल, मल्टीप्लेक्स और साइबर सिटी भी बसाई जाएगी।
बीडीए उपाध्यक्ष (वीसी) जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने चार हजार बीघा जमीन खरीदी है। किसानों को भुगतान भी शुरू कर दिया है। यह टाउनशिप रामगंगा नगर आवासीय योजना, बीसलपुर रोड व बड़ा बाईपास के बीच गांव मोहनपुर, अहिरोला, डोहरिया, कंथरी, नवदिया झादा, वालीपुर अहमदपुर, कचैली और इटौवा बेनीराम के बीच बसाई जा रही है। इन्हीं गांवों की जमीन खरीदी गई है।
विज्ञापन
72 वर्ग मीटर - 150
112.5 वर्ग मीटर - 1000
200 वर्ग मीटर - 160
288 वर्ग मीटर - 200
450 वर्ग मीटर - 40
व्यावसायिक भूखंड - 150
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष (वीसी) जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने चार हजार बीघा जमीन खरीदी है। किसानों को भुगतान भी शुरू कर दिया है। यह टाउनशिप रामगंगा नगर आवासीय योजना, बीसलपुर रोड व बड़ा बाईपास के बीच गांव मोहनपुर, अहिरोला, डोहरिया, कंथरी, नवदिया झादा, वालीपुर अहमदपुर, कचैली और इटौवा बेनीराम के बीच बसाई जा रही है। इन्हीं गांवों की जमीन खरीदी गई है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा भूखंडों का पंजीकरण
उन्होंने बताया कि प्लॉट के अलावा इस टाउनशिप में सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए साइबर सिटी, तकनीक संस्थान, शोध संस्थान, होटल और मल्टीप्लेक्स, कॉलेज और अस्पताल के लिए भी भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। बताया कि किसानों की जमीन के सभी बैनामे तीन महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद भूखंडों का पंजीकरण और आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर 16, 26 में होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन
प्लॉट - संख्या72 वर्ग मीटर - 150
112.5 वर्ग मीटर - 1000
200 वर्ग मीटर - 160
288 वर्ग मीटर - 200
450 वर्ग मीटर - 40
व्यावसायिक भूखंड - 150
Trending Videos
2300 करोड़ के निवेश का बड़ा हिस्सा यहां लगेगा
बीडीए इंवेस्टर्स समिट में करीब 2300 करोड़ का निवेश लेकर आया है। उसका भी एक बड़ी हिस्सा यहां लगाया जाएगा। इसमें करीब 325 करोड़ से मेडिकल कॉलेज और करीब 84 करोड़ से होटल तैयार होंगे। डेढ़ हजार करोड़ से अधिक हाउसलिंग कॉलोनी पर कर्च करने का प्लान तैयार किया जाएगा। व्यावसायिक भूखंडों की संख्या 150 रखी गई हैं। इसमें पेट्रोल पंप भी शामिल हैं। बीडीए का दावा है कि इस निवेश से यहां कई हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी
ग्रेटर बरेली में बसाई जानी वाली कॉलोनी के अंदर सिनेमा हाल, स्विमिंग पूर, पार्क, उच्चस्तरीय सुविधाओं वाला अस्पताल, खेल मैदान और रुहेलखंड के इतिहास को जीवंत रखने के लिए संग्रहालय भी बनाया जाएगा। इसके अलावा जिम, स्टेडियम, साइकिल ट्रैक, आधुनिक टॉयलेट, योग केंद्र समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।