फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grandmother-grandson's pyre burnt together in a gloomy atmosphere

गमगीन माहौल में एक साथ जलीं दादी-पोते की चिताएं

Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Grandmother-grandson's pyre burnt together in a gloomy atmosphere
नानकमत्ता में बुधवार को शाही के सभासद की मां, बेटे, बहन और भांजे की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

शोक के चलते बंद रहा कस्बे का बाजार, विधायक समेत तमाम लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना
शाही। नगर पंचायत के सभासद अनिल रस्तोगी के बेटे उदित और मां सन्नो देवी के शव बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस से शाही पहुंचे तो शोक संवेदना प्रकट करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। तमाम लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कीं। शोक के चलते कस्बे का बाजार भी बंद रहा।
अंतिम दर्शन के बाद गमगीन माहौल में शाही श्मशान भूमि पर करीब एक बजे दादी और पोते का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। उदित के शव को सभासद अनिल रस्तोगी और सन्नो देवी के शव को सभासद के बड़े भाई दिनेश रस्तोगी ने मुखाग्नि दी। बृहस्पतिवार को सराफा व्यापारियों ने कस्बे का बाजार भी बंद रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष आदेश रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने शीघ्र ही घटना के खुलासे की मांग की। विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा नेता रविंद्र सिंह, शिवम शर्मा, राजकुमार रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, वीरपाल मौर्य, हरिराम चंद्रा, श्याम बाबू शर्मा, रविंद्र पांडे आदि ने सभासद के घर पहुंची शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को शाही नगर पंचायत के सुभाषनगर वार्ड के सभासद अनिल रस्तोगी के पुत्र उदित रस्तोगी, मां सन्नो रस्तोगी की नानकमत्ता में हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने सभासद की बहन आशा रस्तोगी और भांजे अंकित रस्तोगी को भी मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानकमत्ता में हुई बहन और भांजे की अंत्येष्टि
नानकमत्ता। सभासद अनिल रस्तोगी की बहन आशा और भांजे अंकित उर्फ अजय का बृहस्पतिवार को नानकमत्ता में अंतिम संस्कार किया गया। शोक के चलते नगर का बाजार भी बंद रहा। उनके भांजे आदेश ने पहले अपनी मां आशा देवी की चिता और फिर छोटे भाई अंकित की चिता को मुखाग्नि दी। इससे मुक्तिधाम पर भी लोगों की आंखें नम हो उठीं। जनप्रतिनिधियों समेत तमाम लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, आठ संदिग्धों को पकड़ा
नानकमत्ता। चौहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए एसटीएफ, एसओजी और पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्गों के साथ ही कई अन्य मार्गों पर लगे 16 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उनकी रिकार्डिंग कब्जे में ली गई है। साथ ही मोबाइल डाटा एकत्र कर करीब आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि अभी तक कोई पुख्ता सुबूत हाथ नहीं लगा है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने चौहरे हत्याकांड के खुलासे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर समेत कुमाऊं की एसटीएफ व एसओजी समेत पांच टीमों को लगाया है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर थाने पहुंच गए और खुलासे में लगाई गई टीमों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।

हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में रिपोर्ट
पुलिस ने चौहरे हत्याकांड के मामले में अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक अंकित रस्तोगी के बड़े भाई आदेश रस्तोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed