फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grand Rambarat procession taken out in the city...

Bareilly News: साढ़ू के घर पत्नी को लेने आए युवक की मौत

Mon, 21 Oct 2024 04:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Grand Rambarat procession taken out in the city...
नवाबगंज फोटो 1 दिवनापुर रेलवे स्टेशन के पास घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस
सेंथल/हाफिजगंज। साढ़ू के घर से पत्नी को लेने आए युवक की सेंथल-दिवनापुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। राधेश्याम के भाई ने साढ़ू व पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे गेट नंबर-222 जमुनिया रेलवे क्राॅसिंग से लगभग दो सौ मीटर दूर ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इस दौरान काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची हाफिजगंज पुलिस ने जांच कर युवक की शिनाख्त 35 वर्षीय राधेश्याम पुत्र वंशीधर ग्राम जटपुरा, थाना जहानाबाद, पीलीभीत के रूप में की है। चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

साढ़ू के घर से पत्नी को बुलाने आया था
प्रेमपाल ने बताया कि उसका भाई राधेश्याम शनिवार की शाम चार बजे बाइक से साढ़ू के घर गांव जमनिया, थाना हाफिजगंज आया था, लेकिन रविवार को पुलिस ने घटना की जानकारी दी, जब वह मौके पर पहुंचे तो भाई का शव पड़ा मिला। प्रेमपाल ने बताया कि राधेश्याम की पत्नी सात दिनों से अपने जीजा के घर पर रह रही थी। उसे बुलाने की बात कहकर भाई घर से निकला था। उसके भाई की साजिश रचकर पत्नी व साढ़ू ने मिलकर हत्या की है। राधेश्याम की पत्नी मीना देवी के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद जो भी तथ्य आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हाफिजगंज
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed