फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gram Pradhan's husband accused of beating, Gram Panchayat officer filed a report

Bareilly News: ग्राम प्रधान के पति पर पीटने का आरोप, ग्राम पंचायत अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 05 Sep 2025 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan's husband accused of beating, Gram Panchayat officer filed a report
फरीदपुर। विकास खंड भुता की ग्राम पंचायत सिंघाई कला के ग्राम विकास अधिकारी अजय वंश ने ग्राम प्रधान के पति नईम पर पीटने का आरोप लगाया है।कहा कि आरोपी ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अजय वंश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह फरीदपुर से ब्लॉक जा रहे थे। फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर अनुज कुमार की दुकान के पास ग्राम पंचायत सिंघाई कला की ग्राम प्रधान के पति नईम खां ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने गलत बिल पास करने का दबाव बनाया। मना करने पर अभद्रता पर उतर आया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ उनकी पिटाई की। आरोपी ने उनसे सरकारी अभिलेख भी छीनकर फाड़ दिए। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जैसे-तैसे जान बचाकर वह वहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नईम आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। उससे उन्हें जान का खतरा है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर आरोपी नईम खां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed