फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gram Panchayats doing good work will get Chief Minister's Special Panchayat Incentive AwardGram Panchayats doing good work will get Chief Minister's Special Panchayat Incentive Award

Bareilly News: अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Fri, 11 Sep 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 11 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats doing good work will get Chief Minister's Special Panchayat Incentive AwardGram Panchayats doing good work will get Chief Minister's Special Panchayat Incentive Award
बरेली। शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट काम करने वाली प्रदेश की 10 ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार देने का फैसला किया है। पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन 15 सितंबर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1188 ग्राम पंचायतें हैं। जिला पंचायतीराज विभाग बेहतर ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि तमाम ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने इस प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए विभाग से मानक संबंधी जानकारी लेना आरंभ कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुरस्कार पाने के लिए इस बार मुकाबला सिर्फ सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग तक सीमित नहीं रहेगा। पंचायत के समग्र विकास, बेहतर पंचायत प्रबंधन और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी अहम माना जाएगा।
विज्ञापन


इन श्रेणियों में किसी एक का करना होगा चुनाव
- घर-घर कचरा एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायत
- स्वयं की आय सृजित करने वाली ग्राम पंचायत
- कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत
- मेरा तालाब मेरी योजना में श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायत
- आधार केंद्रों से सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत
- तरल अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली ग्राम पंचायत
- प्लास्टिक मुक्त एवं प्रबंधन करने वाली ग्राम पंचायत
- पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन करने वाली ग्राम पंचायत
- महिला नेतृत्व एवं सहभागिता में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत
- सर्वाधिक जैविक कृषि करने वाली ग्राम पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed