फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grain and money stolen by breaking into the warehouse wall

Bareilly News: गोदाम की दीवार में नकब लगाकर अनाज व रुपये चोरी

Fri, 27 Sep 2024 09:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Sep 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Grain and money stolen by breaking into the warehouse wall
रामनगर। मऊ चंदपुर गांव में एक गल्ला व्यापारी के गोदाम की दीवार में नकब लगाकर चोर 80 बोरी गेहूं, 21 बोरी चावल और चार बोरी सरसों के साथ गल्ले में रखे 15 हजार रुपये ले गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ले जाने की कोशिश की। कामयाब न होने पर ट्रैक्टर को चार किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए। मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव खनगांवा श्याम के राजेश व मऊ चंद्रपुर के तस्लीम का साझेदारी में मऊ चंदपुर में अरिल नदी के पुल के पास गोदाम है। गोदाम में अनाज रखा जाता है। यहां उनकी एक कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खड़ी रहती है। बुधवार रात गोदाम की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोरों ने गेट काट दिया। इसके बाद यहां रखा राशन समेटने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ले गए।
विज्ञापन

वहां खड़ी गाड़ी का टायर भी पंक्चर कर दिया ताकि उनका पीछा न किया जा सके। सुबह नकब लगा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। तलाश के दौरान ट्रैक्टर चार किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा मिला। ट्रॉली नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोर उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही राशन भरकर ले गए होंगे। बाद में ट्रैक्टर को रास्ते में छोड़कर दूसरी ट्रैक्टर के जरिये राशन भरी ट्रॉली ले गए। घटना से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने जल्द खुलासा करने की मांग की है। चौकी प्रभारी रामनगर संजीव कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

--------
नकदी-जेवर समेट ले गए चोर
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार रात एक घर में घुसकर चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी सहित हजारों का माल समेट ले गए। गांव मिर्जापुर निवासी भोजराज ने बताया कि देर रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी व जेवरात समेट ले गए। आवाज होने पर परिवार की नींद खुली। सूचना पर गांव पहुंची पीआरवी ने तलाश की मगर चोरों का पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed