फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Graduation exams will not be held from tomorrow, forms will be filled first through Samarth portal.

Bareilly News: कल से नहीं होंगी स्नातक की परीक्षाएं, पहले समर्थ पोर्टल से भरे जाएंगे फॉर्म

Thu, 07 Nov 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Graduation exams will not be held from tomorrow, forms will be filled first through Samarth portal.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आठ नवंबर से होने वाली स्नातक की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। बुधवार को विद्यार्थियों का संशय दूर करते हुए परीक्षा नियंत्रक ने समर्थ पोर्टल से फॉर्म भरने के बाद ही परीक्षाएं कराने की बात कही। साथ ही कहा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही महाविद्यालयों को एनआर (न्यूमेरिकल रिपोर्ट) भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में विद्यार्थियों की आवाज को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में कई खबरें प्रकाशित की गईं। दरअसल, विवि ने 14 अक्तूबर को स्नातक के पहले, तीसरे, पांचवें और परास्नातक के पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की सारिणी जारी की थी। इसके बाद परीक्षाफॉर्म भरने के लिए आवेदन शुरू किए गए, इसकी अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई।
विज्ञापन

वेबसाइट में समस्या से विवि से संबद्ध कॉलेजों केे बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर सके। इसके बाद विवि ने 25 अक्तूबर को समर्थ पोर्टल से फॉर्म भरने की घोषणा की, लेकिन आवेदन की तिथि जारी नहीं की गई। ऐसे में विद्यार्थी संशय में थे। साथ ही कॉलेजों में भी बिना एनआर मिड टर्म कराने पर संकट के बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने कहा कि समर्थ पोर्टल से फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है, जल्द इसे आवेदन के लिए खोला जाएगा। ऐसे में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं पूर्व में घोषित तिथियों पर नहीं कराई जाएंगी। इसकी अपडेट सारिणी समर्थ से आवेदन के बाद घोषित की जाएगी।

विद्यार्थी होते रहे परेशान
विवि की ओर से परीक्षाओं और परीक्षाफार्म भरने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करने से विद्यार्थी परेशानी का सामना कर रहे थे। दीपावली के अवकाश के बाद से फॉर्म भरने से छूटे हुए छात्र-छात्राएं कॉलेजों से लेकर विवि तक चक्कर काट रहे थे। विवि से कोई सूचना न मिलने से शिक्षक विद्यार्थियों के संशय को दूर नहीं कर पा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed