फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Governor in town today

राज्यपाल आज शहर में

Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक रविवार को सवा दो घंटे तक बरेली के सिविल लाइन इलाके में रहेंगे। इसलिए त्रिशूल एयरबेस से लेकर सिविल लाइन की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में अपने वाहनों से न जाएं। ज्यादा जरूरी काम हो तभी वाहनों से निकले। दूसरी ओर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी राज्यपाल के भ्रमण के मद्देनजर तैयारियों में जुटे रहे। शाम पांच से लेकर साढ़े छह बजे तक रिहर्सल किया। त्रिशूल एयरबेस से लेकर सिविल लाइन कार्यक्रम स्थल तक 250 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी (ट्रैफिक) ओपी यादव ने बताया कि ट्रैफिक में बदलाव सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक रहेगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट ने त्रिशूल एयरबेस पर राज्यपाल के भोजन आदि की व्यवस्था के परीक्षण के लिए एफएसडीए की टीम को तैनात किया है।
विज्ञापन


इस तरह रहेगा ट्रैफिक 
-बेरियर दो से सभी भारी वाहन डेलापीर मंडी और फिनिक्स माल की ओर नहीं जाएंगे
- इज्जतनगर फाटक से कोई भी भारी वाहन डेलापीर मंडी तिराहे की ओर नहीं जाएंगे
-नरियावल तिराहा से कोई भी भारी वाहन सेटेलाइट की ओर नहीं जाएंगे
- रुहेलखंड चौकी से कोई भी भारी वाहन पीलीभीत रोड पर नहीं जा सकेगा
- बुखारा मोड से कोई भी भारी वाहन लाल फाटक की ओर नहीं आएगा
-चनेहटी मोड लाल फाटक से कोई भी भारी वाहन लाल फाटक होकर कैंट की ओर नहीं आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed