{"_id":"6182d802ac19a81e11344444","slug":"government-troubling-farmers-by-making-new-laws-supriya-bareilly-news-bly465077922","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए-नए कानून बनाकर किसानों को परेशान कर रही सरकार : सुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए-नए कानून बनाकर किसानों को परेशान कर रही सरकार : सुप्रिया
विज्ञापन
सुप्रिया एरन के नेतृत्व में ज्ञापन देते जाते कांग्रेसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद वितरण में धांधली के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
जिलाधिकारी को सौंपा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन
बरेली। समितियों में खाद वितरण में हो रही धांधली के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेसी सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि देश के अन्नदाता के सम्मान की लड़ाई राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लड़ रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तरह तरह के अध्यादेश लाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है, मगर उनकी समस्याओं का समाधान सरकार के पास नहीं है।
जिलाध्यक्ष ने भाजपा की सरकार को जनविरोधी बताते हुए किसानों और महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दे उठाए। इसे बाद सभी लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां खाद वितरण में धांधली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच प्रवक्ता राज शर्मा ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, दिनेश दद्दा, ताराचंद चौधरी, जिया उर रहमान, कमलेश ठाकुर, साहिब सिंह, बसंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। अजय शुक्ला ने कहा कि इस समय किसान प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। भारी बरसात से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। भाजपा सरकार किसानों के लिए पर्याप्त मुआवजे का प्रबंध करे। प्रदर्शन करने वालों में स्वप्निल शर्मा, हाजी इस्लाम बब्बू, योगेश जौहरी, हार्षिद दुबे, विजय मौर्य, बिलाल कुरैशी, रमेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, डॉ. चारू मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं।