फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government in the mood of relief in municipal tax

नगर निगम के टैक्स में राहत देने के मूड में सरकार

Wed, 18 Oct 2017 01:48 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 18 Oct 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
कई सालों से नगर निगम की टैक्स दराें को लेकर चल रही उठापटक का संज्ञान शासन ने भी ले लिया है। मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बरेली आए तो उन्होंने टैक्स दरों पर आपत्ति जता रहे लोगाें को इसमें सुधार का भरोसा दिलाया। गांधी उद्यान में जलतरंग के शिलान्यास के दौरान उन्हाेंने कहा कि बरेली का टैक्स वैसे तो अन्य शहराें के मुकाबले काफी कम है, लेकिन फिर भी अगर आपत्ति है तो इसमें सुधार होगा। शासन ने टैक्स दराें को दोबारा से दिखवाने के निर्देश दे दिए हैं। 
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बरेली में 22 से 32 फीसदी टैक्स की दरें हैं जो अन्य शहराें के मुकाबले काफी कम हैं लेकिन यहां वैल्यूएशन की समस्या है। क्याेंकि टैक्स दराें को स्थानीय स्तर पर देखा जा रहा है और वे उसी हिसाब से इसे तय करते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों पर इसका अतिरिक्त बोझ न पड़े इसके लिए शासन ने मामले का संज्ञान लिया है। टैक्स के लिए लोग बेवजह कार्यालय के चक्कर न लगाएं क्योंकि जल्द ही इसका निराकरण हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का सपना है कि 2022 तक सभी लोगों का अपना घर हो। इसलिए तीन लाख रुपये की आय वाले परिवारों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी होमलोन पर दी जा रही है, जिसकी 30 मीटर या इससे अधिक की जमीन है, उसे यह पैसा मिलेगा। इसलिए सभी अधिकारी इसमें सहयोग करें। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पूरे शहर को अगले माह तक हरे और नीले रंग के कूड़ेदान बांटे जाएंगे। इस मौके पर नगर निगम गीत की लांचिंग की गई। 
विज्ञापन


... जब मंच से चिल्ला पड़े मंत्री जी
मंच से विकास कार्यों की जानकारी मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर दे रहे थे। 36 कार्यों का नाम लेकर 17 करोड़ रुपये की योजनाआें के बारे में उन्होंने बताना शुरू किया तो मंत्री सुरेश खन्ना ने उनसे अलग-अलग कार्यों के पैसे के बारे में पूछा। मुख्य अभियंता ने कई जानकारी लगभग में बताईं तो मंत्री उखड़ गए। बोले, ‘आसपास क्या होता है, एक जोड़ नहीं आता’। बाद में वे खुद माइक संभालने पहुंच गए। इसी दौरान पानी की बोतल दे रहे एक बच्चे ने बोतल फेंक कर दी तो इसे भी मंत्री ने देख लिया और उसे भी मंच से आवाज लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
अधिसूचना से पहले सभी निकायों के रुके कार्यों की होगी शुरूआत
सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को हिदायत दी कि अधिसूचना जारी होने से पहले नगर निगम के अलावा, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के रुके कार्यों के अगर टेंडर हो चुके हैं तो इन्हें 13वें और 14वें वित्त आयोग से करा लिया जाए। अगर हो सके तो इनकी सूचना कार्यालय के बाहर डिसप्ले कर दें कि उक्त कार्य शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत सिरौली में 175.76 लाख, ठिरिया निजावत खां में 154.87 लाख, रिठौरा में 157.91 लाख, बिशारतगंज में 129.42 लाख, बहेड़ी (फरीदपुर) में 17.24 लाख, फतेहगंज पूर्वी में 84.40 लाख, सेंथल में 36 लाख, शीशगढ़ में 219 लाख, देवरनियां में 3.35 लाख, धौराटांडा में 61.58 लाख, फतेगंज पश्चिमी में 67 लाख, शाही में 70.54 लाख, मीरगंज में 107 लाख और शेरगढ़ में 56.89 लाख रुपये के काम हाेंगे। विधायक श्याम बिहारी के क्षेत्र में पार्क बनाया जाएगा।


गड्ढे भरने को निगम में आएंगी दो गाड़ियां
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मंत्री सुरेश खन्ना दो गाड़ियों की सौगात बरेली को दे गए हैं। उन्हाेंने कहा कि दो गाड़ियां नगर निगम को दी जाएंगी। जहां कहीं भी सड़क में गड्ढा दिखेगा वहां ये गाड़ी पहुंचकर उसे ठीक करेगी। यह जल्द ही आ जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed