फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government doctor dumped Rs 10 lakh from man on the pretext of job in Bareilly

Bareilly: युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करा दी तीन महीने नौकरी, सरकारी डॉक्टर ने ठगे 10 लाख रुपये

Tue, 29 Aug 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

सरकारी डॉक्टर और उसके बेटे ने नौकरी का झांसा देकर युवक से 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसे फर्जी नियुक्त पत्र देकर स्वास्थ्य केंद्र पर तीन महीने तक नौकरी करा दी। जब वेतन नहीं मिला तो युवक को शक हुआ। 

विज्ञापन
Government doctor dumped Rs 10 lakh from man on the pretext of job in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर सूदनपुर के सरकारी डॉक्टर और उसके बेटे ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। आवेदक को डॉक्टर ने अपने अधीन तीन महीने नौकरी भी करवा दी। अब पीड़ित ने डॉक्टर और उसके बेटे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के खुदादिया अहमदगढ़ निवासी राजकुमार मीना ने बताया कि उनकी मुलाकात लखनऊ निवासी राजन श्रीवास्तव से बरेली में हुई थी। राजन ने बताया कि सूदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. वीरेंद्रनाथ चौधरी की जान-पहचान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उच्चाधिकारियों से है। वह बीएचडब्ल्यू पद पर नियुक्ति करा देंगे। 

विज्ञापन

युवक को थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र 

इस पर राजकुमार, वीरेंद्र नाथ के बेटे राहुल के पास गए तो वह वीरेंद्र नाथ से मुलाकात कराने सूदनपुर अस्पताल लेकर गया। वहां वीरेंद्र ने बताया कि दो महीने में नियुक्ति करा दूंगा, लेकिन पांच लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लूंगा। विश्वास कर राजकुमार और उनके साले आकाश मीना ने अस्पताल में ही वीरेंद्र को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद डॉ. वीरेंद्रनाथ ने सीएमओ की तरफ से जारी फर्जी नियुक्ति पत्र दोनों को थमा दिया। 

राजकुमार और आकाश को परिचय पत्र देकर उनसे सूदनपुर अस्पताल में तीन महीने तक नौकरी करवाता रहा। वेतन नहीं मिलने पर राजकुमार को शक हुआ तो उसने रुपये वापस मांगे पर वीरेंद्रनाथ टरकाता रहा। राजकुमार मीना की तहरीर पर डॉ. वीरेंद्रनाथ और उसके बेटे राहुल के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed