{"_id":"683cc120ca7d286d7602ecfc","slug":"government-ayurvedic-college-will-be-shifted-after-getting-land-facilities-will-increase-bareilly-news-c-4-lko1064-653550-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन मिलने पर शिफ्ट होगा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन मिलने पर शिफ्ट होगा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय को बांस मंडी से बाहर शिफ्ट करने का मुद्दा रविवार को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के समक्ष उठा। उन्होंने भूमि उपलब्ध होने पर शिफ्टिंग का आश्वासन दिया। वार्ड में भर्ती मरीजों से बात कर भोजन की उपलब्धता और गुणवत्ता का हाल जाना।
राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पहुंचे राज्य मंत्री ने प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. डीके मौर्य के साथ सभागार का उद्घाटन किया। चिकित्सकों को रोगियों की सेवा, नवाचार और छात्रों को क्षार सूत्र चिकित्सा, पंचकर्म पद्धति की जानकारी देने पर जोर दिया। डॉ. मनोज कुरील को असाध्य रोगों के सफल इलाज की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात कही। विभिन्न विभागों, कक्षों और काउंटरों का निरीक्षण किया।
इसके बाद वह कॉलेज स्थित जिम पहुंचे। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ कॉलेज में शिक्षा और इलाज को बेहतर बनाने पर मंथन किया। यहां आयुर्वेद निदेशालय से शिक्षा प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. चंद्रभान सिंह, प्रो. प्रीति शर्मा, डॉ. योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूचना न देने पर कैंट विधायक हुए नाराज
राज्य मंत्री के बरेली आगमन और कॉलेज के निरीक्षण की जानकारी नहीं देने पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नाराजगी जताई। भविष्य में चूक नहीं करने की हिदायत दी। विधायक ने जिला प्रशासन समेत व्यक्तिगत प्रयास से कॉलेज की शिफ्टिंग के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भूमि उपलब्ध होने पर राज्य मंत्री से इसके लिए बजट मंजूर कराने की बात कही।
आमदिनों में भी भरें खाद्य पदार्थों के नमूने
राज्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्योहार समेत आमदिनों में भी खाद्य पदार्थों के नमूने भरने के निर्देश दिए। मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने, स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाने, मोबाइल टेस्टिंग बढ़ाने आदि के निर्देश दिए। यहां जिला अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल मौजूद रहे।
पंचकर्म से सुधर रही मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पीड़ित बच्चे की सेहत
चिकित्सालय में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चे के इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों के प्रयास को सराहा। भर्ती बच्चे के पिता आकाश ने बताया कि निजी अस्पतालों के चक्कर लगाए, पर हालत में सुधार नहीं हुआ। आयुर्वेदिक इलाज से अब हालत में सुधार हो रहा है। ब्यूरो