फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government ambulances also recovered five thousand from the patient

सरकारी एंबुलेंस वालों ने भी मरीज से वसूले पांच हजार

Wed, 09 Jun 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government ambulances also recovered five thousand from the patient
एबुलेंस चालक की सीएमएस से शिकायत करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मारपीट में घायल बहेड़ी के युवक को गंभीर हालत में केजीएमयू किया गया था रेफर
विज्ञापन

शिकायत के बाद सीएमएस ने वापस कराई रकम पर दोषी स्टाफ पर कार्रवाई नहीं

बरेली। 108 एंबुलेंस सेवा निशुल्क होने के बावजूद उसके कर्मचारियों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर लखनऊ ले जाए गए एक मरीज के परिवार वालों से पांच हजार रुपये वसूल कर लिए। हालांकि इस मामले में सीएमएस से शिकायत के बाद उन्हें पूरी रकम लौटा दी। सीएमएस ने एंबुलेंस सेवा की निगरानी करने वाली फर्म को भी पत्र लिखा है। हालांकि अवैध वसूली का मामला साबित होने के बावजूद एंबुलेंस स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बहेड़ी के आजाद नगर लोधीपुर निवासी राजेश कश्यप 25 मई को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार वालों के मुताबिक 108 एंबुलेंस राजेश को लेकर केजीएमयू पहुंची मगर वहां वेंटिलेटर बेड खाली नहीं था। डॉक्टर ने राजेश को पीजीआई या आरएमएल ले जाने को कहा। एंबुलेंस के ईएमटी कुलदीप वर्मा और ड्राइवर ने लखनऊ में महंगा इलाज होने की बात कहते हुए राजेश को वापस बरेली ले चलने को कहा लेकिन इसके लिए पांच हजार रुपये भी मांगे। राजेश की हालत गंभीर थी इसलिए उनके परिवार ने पांच हजार रुपये तो ईएमटी के खाते में भेज दिए लेकिन बरेली आते ही जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

सीएमएस ने दोनों आरोपियों को तलब कर पूछताछ की तो पहले उन्होंने आनाकानी की लेकिन जब मरीज के परिजन को बुलाया गया तो रकम लेने की बात स्वीकार कर ली। माफी मांगते हुए पैसे भी वापस कर दिए। सीएमएस ने इसके बाद एंबुलेंस सेवा के जिला समन्वयक को पत्र लिखा है। हालांकि फिलहाल दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज से वसूली गई रकम एंबुलेंस कर्मचारियों से वापस करा दी है। एंबुलेंस का संचालन और निगरानी कर रही फर्म को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। - डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed