फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur-Izzatnagar Express will start operating from today, there will be no stoppage at three stations in Lucknow.

Bareilly News: गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस का संचालन आज से, लखनऊ के तीन स्टेशनों पर अब ठहराव नहीं

Thu, 27 Nov 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Izzatnagar Express will start operating from today, there will be no stoppage at three stations in Lucknow.
बरेली। पीलीभीत से इज्जतनगर स्टेशन तक विस्तार के बाद 15009-10 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस का लखनऊ के लखनऊ एनआर, ऐशबाग और लखनऊ सिटी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इस गाड़ी का इंजन डालीगंज स्टेशन पर रिवर्स किया जाएगा। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बृहस्पतिवार को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

डालीगंज स्टेशन पर इंजन रिवर्स किए जाने के कारण यह गाड़ी वहां 35 मिनट ठहराव लेगी। रेलवे ने संशोधित समय सारिणी जारी कर दी है। बुधवार रात गोरखपुर से चलने वाली यह गाड़ी बृहस्पतिवार सुबह 10:28 बजे पूरनपुर आएगी। वहां स्वागत के बाद इसे रवाना किया जाएगा। गाड़ी का संचालन 24 नवंबर से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया था। इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से यह लंबी दूरी की पहली गाड़ी होगी। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से पहली बार गाड़ी को समारोह पूर्वक रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी
15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस 27 नवंबर से रोज गोरखपुर से रात 10:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:06 बजे बाराबंकी, 5:44 बजे गोमतीनगर, 5:55 बजे बादशाहनगर, 6:10 बजे डालीगंज, 6:53 बजे मोहिबुल्लापुर, 7:25 बजे सिंधौली, 7:56 बजे सीतापुर, 8:22 बजे हरगांव, 8:45 बजे लखीमपुर, 9:15 बजे गोला गोकर्णनाथ, 9:55 बजे मैलानी, 10:28 बजे पूरनपुर, 11:40 बजे पीलीभीत, 12:15 बजे भोजीपुरा और दोपहर 12:45 बजे इज्जतनगर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 नवंबर से रोज दोपहर 3:10 बजे इज्जतनगर से चलने के बाद 3:25 बजे भोजीपुरा, 4:05 बजे पीलीभीत, 5:07 बजे पूरनपुर, छह बजे मैलानी, 6:28 बजे गोला गोकर्णनाथ, 6:58 बजे लखीमपुर, शाम 7:20 बजे हरगांव, 7:47 बजे सीतापुर, 8:22 बजे सिंधौली, 8:55 बजे मोहिबुल्लापुर, 9:55 बजे डालीगंज, 10:58 बजे बादशाहनगर, 11:11 बजे गोमतीनगर, 11:51 बजे बाराबंकी और अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed