फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur history-sheeter duped people of lakhs in the name of investing in crypto currency

Bareilly News: गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लाखों ठगे

Sun, 24 May 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur history-sheeter duped people of lakhs in the name of investing in crypto currency
बरेली। गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर ने अपने गैंग के साथ मिलकर बारादरी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी और शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। इसके बाद 45 लाख रुपये हड़प लिए। बारादरी थाने में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दुर्गानगर निवासी जयपाल ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उनकी जान-पहचान पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवां निवासी सलीम से थी। सलीम ने वर्ष 2025 में बताया कि मेरा दोस्त गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी निवासी अभिषेक श्रीवास्तव शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता है और क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाता है। जयपाल से उन्होंने अभिषेक के साथ निवेश करने का प्रस्ताव रखा। अभिषेक से बात कराई तो उसने बुलेट बाइक और आईफोन देने का झांसा दिया। सलीम, अभिषेक, अभिषेक के भाई अमन और अनुराग की बातों में आकर जयपाल ने रौनक, अंजलि, कुलदीप यादव व कौस्तव सिंह के खातों में 45 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

11 मार्च को अभिषेक बरेली आया तो बीस लाख रुपये दिए। इसके बाद उसने जयपाल से दूरी बना ली। बात करना भी बंद कर दिया। जब रुपये मांगे तो अभिषेक ने जान से मारने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग गिरोह बनाकर ठगी करते हैं। अभिषेक पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बारादरी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed