फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gopal will be opened in jail

जेल में खोली जाएगी गोशाला 

Wed, 31 May 2017 01:21 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 31 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gopal will be opened in jail
जेल में खोली जाएगी गोशाला  - फोटो : जेल में खोली जाएगी गोशाला 
भाजपा सरकार में राज्य कारागार मंत्री बनने के बाद जय कुमार पटेल पहली बार बरेली जिला जेल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव और जिला जेल अधीक्षक दधि राम मौर्य मौजूद रहे। जिला जेल में मंत्री ने बैरकों में जाकर बंदियों से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक बंदियों के साथ बिताने के दौरान उन्होंने जेल में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा। बैरकों में बंदियों से बातचीत करने के बाद वह रसोई में पहुंचे।  रोटी खाने के बाद उन्होंने खाने की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

जेल परिसर को देखकर उन्होंने पूछा कि यहां गोशाला नहीं है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कुछ महीने पहले ही जेल शिफ्ट हुई है। अभी गोशाला  नहीं बन सकी है। मंत्री ने जेल परिसर में गोशाला  खोलने के निर्देश दिए है। उन्होेंने कैदी की खुदकुशी वाले बैरक में जाकर उस जगह का भी जायजा लिया। करीब 45 मिनट जेल में बिताने के बाद वह वापस लौटने के लिए निकल रहे थे कि पेशी से कैदियों की गाड़ी जेल के गेट पर लग गई। पेशी से लौटने वाले बंदियों से बातचीत की। पेशी में देरी होने की बात सामने आने पर उन्होंने जल्द जेल में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही।  
विज्ञापन

बीसलपुर में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण 
जिला जेल पहुंचने से पहले कारागार राज्य मंत्री ने केसरपुर के आगे गांव खाई खेड़ा मेें अपना दल पार्टी के कार्यकर्ताओं के जत्थे को पूर्णागिरी देवी के दर्शन के लिए रवाना किया। वह इसके बाद बीसलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। वह बीसलपुर में किसान चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रात में ठहरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed