{"_id":"67b0993c7bc95bdbfd01327b","slug":"goons-did-shameful-act-with-girl-who-went-to-restaurant-with-her-fianc-on-valentine-day-in-bareilly-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वेंलेटाइन डे पर मंगेतर के साथ रेस्टोरेंट गई थी युवती, शोहदे ने की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वेंलेटाइन डे पर मंगेतर के साथ रेस्टोरेंट गई थी युवती, शोहदे ने की शर्मनाक करतूत
Sat, 15 Feb 2025 07:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:10 PM IST
सार
बरेली के एक रेस्टोरेंट में युवती से छेड़खानी की गई। युवती वेलेंटाइन डे पर अपने मंगेतर के साथ आई थी। उसी वक्त शोहदों ने शर्मनाक करतूत की। विरोध करने पर मंगेतर और उसके दोस्त को पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में वेंलेटाइन डे पर मंगेतर के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची युवती से शोहदों ने छेड़खानी की। मंगेतर और उसके दोस्त ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त और उसकी होने वाली पत्नी के साथ 14 फरवरी को डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद दो युवक उनके दोस्त की होने वाली पत्नी को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
इन लोगों ने दोनों का विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगे। रेस्टोरेंट मालिक ने समझाया लेकिन दोनों ने अपने आठ-दस साथियों को बुला लिया। नितेश को रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
दोस्त और उनकी होने वाली पत्नी को रेस्टोरेंट से नीचे खींच लिया। कार से तमंचा निकालकर लहराने लगे। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।