फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons chased the man and beat him with sticks video goes viral in Bareilly

Bareilly News: दबंगों ने युवक को दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल; घटना का वीडियो वायरल

Tue, 19 Aug 2025 03:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में बाजार गए युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
goons chased the man and beat him with sticks video goes viral in Bareilly
पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में गांव भीकमपुर निवासी धर्मपाल को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि वह सोमवार शाम अपने भाई उमेश के साथ बाइक से कुड्डा गांव की साप्ताहिक बाजार गए थे। बाजार में उमेश का गांव निवासी सुभाष से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि जब उन्होंने विवाद टालने और भाई को बचाने की कोशिश की तो सुभाष, फूल सिंह, सत्येंद्र और राजवीर ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से धर्मपाल को जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पिटाई करने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed