{"_id":"687ff7042b09535ea50c17e3","slug":"goods-worth-rs-8-lakh-stolen-from-three-houses-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1830-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन घरों से आठ लाख के सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन घरों से आठ लाख के सामान की चोरी
विज्ञापन
आंवला। चोरों ने खिरिया गांव में सोमवार रात तीन घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों के अनुसार तीनों घर से करीब छह लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये नकदी की चोरी हुई है।
पीड़ित पप्पू सिंह व अन्य दो के अनुसार चोरों ने तीनों घरों में चार जगह पर नकब लगाकर घर में दाखिल हुए। नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन आदि ले गए। सुबह चार बजे जागने पर चोरी की जानकारी हुई तो डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक ग्रामीणों से पूछताछ की। सूचना पर कोतवाल व सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के समय परिवार के ज्यादातर लोग छत पर सो रहे थे। परिवार के कई सदस्य कांवड़ लेने हरिद्वार गए हुए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि जिन तीन घरों में चोरी हुई है। वे तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई है और एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी के घर आसपास बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने रसोई में रखे नमकीन व बिस्किट को खाकर रैपर वहीं फेंक दिया। इसके अलावा खोजबीन के दौरान पुलिस को घर से दो सो मीटर दूर बाग में चोरी किया गया संदूक भी मिला, जिसमें रखे कपड़े व सामान जमीन पर बिखरा हुआ था। इस मामले में पीड़ित पप्पू सिंह, रामपाल सिंह, रामप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में सीओ नितिन कुमार ने खुलासे का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
--
प्लास्टिक का सामान बेचने आए दो संदिग्धों पर शक
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव में प्लास्टिक का सामान बेचने के लिए एक-दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे थे जो अनाज के बदले सामान बेच रहे थे। ग्रामीणों को उन दोनों व्यक्तियों पर शक है। इसके अलावा दो दिन पहले गांव के शिव मंदिर पर कीर्तन के दौरान महिलाओं ने ड्रोन को भी उड़ते हुए देखा था। इसके पीछे इन संदिग्धों का हाथ बताया है।