फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods train derails , rail traffic was disrupted for two hours

पटरी से उतरी मालगाड़ी, दो घंटे ठप रहा रेल यातायात

Sat, 25 Jun 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 25 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Goods train derails , rail traffic was disrupted for two hours
‌मालगाड़ी हुई ड‌िरेल
चंदौसी होकर झांसी से सीतापुर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी दोपहर दो बजे चनेहटी के पास पटरी से उतर गई। इससे सवा घंटे तक लखनऊ से आने वाली और दिल्ली जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रोक दी गई। तीन बजे पीछे की दो बोगी और गार्ड बोगी हटाकर गाड़ी को रवाना किया गया। पटरी से उतरने के मामले की जांच बैठा दी गई है। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मालगाड़ी चनेहटी के पास पहुंची तो ब्रांच लाइन से मेन लाइन पर आते ही गाड़ी डी रेल हो गई। गाड़ी के आखिर की बोगी से दो पहिया पटरी से उतर गई। इससे दिल्ली जाने वाली अपलाइन गाड़ियां और लखनऊ से आने वाली डाउनलाइन गाड़ियों को एक घंटे तक शाहजहांपुर में रोक दिया गया। दोनों दिशाओं की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। मौके पर सीनियर डीएमई के साथ रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। मालगाड़ी को रवाना करने के लिए दो बोगी को अलग किया गया और ट्रैक साफ कराया गया। सवा तीन बजे डाउनलाइन शुरू की गई। अपलाइन देर रात शुरू हो सकी। पटरी से उतरने के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित 
दिल्ली से मुरादाबाद बरेली होकर जाने वाली दिल्ली दरभंगा, अकाल तख्त, काशी विश्वनाथ, सहारनपुर लखनऊ, श्रमजीवी, आनंद विहार, सद्भावना, पुरबिया, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली फैजाबाद, न्यू दिल्ली बरौनी, पद्मावत एक्स, नौचंदी व पोरबंदर एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक लेट रहे। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेेन हावड़ा अमृतसर, कानपुर जम्मूतवी, जननायक, त्रिवेणी, बनारस बरेली, दून एक्स, सद्भावना, सत्याग्रह, श्रमजीवी सुपरफास्ट, लखनऊ सहानपुर, जनसेवा, सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें एक से दो घंटे लेट रहीं। बिलपुर एसएस श्री मीना ने बताया कि वाराणसी एक्सप्रेस से अलग किये गये कुछ डिब्बों में यात्रियो को बैठाकर देर सायं उन्हें प्रयाग पैसेंजर से जोड़कर बरेली भेजा गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी से गाड़ी उतरने की जांच सीनियर डीएसओ को सौंपी गई है। इसमें तीन तकनीकी सुपरवाइजर भी शामिल हैं। ये 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देंगे।
प्रमोद कुमार, डीआरएम, एनआर मुरादाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed