फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods train derailed at Bareilly Junction

UP News: बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतरे, रोजा से बुलाई गई दुर्घटना राहत ट्रेन

Tue, 28 Nov 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 PM IST
सार

बरेली जंक्शन के मालगोदाम यार्ड में मंगलवार सुबह लूप लाइन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना के बाद शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बे के पहियों को पटरी पर लाया जा सका।

विज्ञापन
Goods train derailed at Bareilly Junction
मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के यार्ड में मंगलवार सुबह सात बजे शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का डिब्बा डिरेल हो गया। इससे यार्ड की लूप लाइन साढ़े तीन घंटे तक घिरी रही। हालांकि, ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। दूसरी लाइन से ट्रेनों को पास कराया गया। 

विज्ञापन


रोजा से दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) बुलाई गई। सुबह 10:30 बजे डिब्बे को पटरी पर लाया जा सका। मालगाड़ी डिरेल होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तीन सदस्यों की कमेटी इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन


इमरजेंसी ब्रेक लेकर मालगाड़ी को रोका 
जंक्शन के मालगोदाम यार्ड की ओर मालगाड़ी की शंटिंग चल रही थी। मालगाड़ी का काफी हिस्सा सुभाषनगर पुलिया की साइड लाइन पर था। इसी दौरान रेल ट्रैक प्वाइंट पर झटके के साथ एक डिब्बा डिरेल हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर मालगाड़ी को रोका। इससे अन्य डिब्बे डिरेल होने से बच गए। सूचना पर कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम के साथ अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को सूचना देकर एआरटी मंगाई गई। रोजा से एआरटी व तकनीकी टीम आठ बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद डिरेल हुए डिब्बे को उठाने का काम शुरू किया गया। सुबह 10:30 बजे उसको वापस पटरी पर लाया जा सका। इंस्पेक्टर आरपीएफ मनोज सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जवान मुस्तैद रहे।

मंडल मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट
हादसे की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी गई है। फिलहाल डिरेलमेंट के कारणों का पता नहीं चल सका है। संचालन, कैरिज एंड वैगन और रेल पथ विभाग की संयुक्त कमेटी मामले की जांच करेगी। प्रथम दृष्टया जांच में प्वाइंट और रेल ट्रैक ठीक पाया गया है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना का ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed