फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goodnight is being refilled and sold in the market

Bareilly News: बाजार में रीफिल कर बेची जा रही गुडनाइट

Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Goodnight is being refilled and sold in the market
मच्छररोधी नामी ब्रांड की सबसे ज्यादा कालाबाजारी, व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन

बरेली। शहर में मच्छररोधी नामी ब्रांड गुडनाइट को रीफिल कर बेचा जा रहा है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने एक गोदाम से नकली गुडनाइट और रैपर बरामद कर व्यापारी को गिरफ्तार किया। बारादरी थाने में व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की अधिकारी नयनतारा डेमी ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि एक सर्वे में कंपनी का नकली सामान बाजार में खपाने की जानकारी मिली। सूचना पर उन्होंने श्यामगंज में स्थित शिवकुमार कक्कड़ उर्फ बबलू कक्कड़ की दुकान पर छापा मारा। यहां बिक्री कर रहे देव वाधवा से गुडनाइट के 30 रीफिल खरीदे।
विज्ञापन

बार कोड और रैपर का फोटो खींचकर कंपनी से जांच कराई तो यह नकली पाए गए। जांच में पता चला कि गुडनाइट को इस्तेमाल करने के बाद दोबारा भरा गया है। एक्सपायरी, मैन्युफेक्चरिंग और बैच को रीप्रिंट किया गया है। नयनतारा की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने दुकान से खाली रैपर, गुडनाइट के 112 पीस, रीफिल करने की मशीन बरामद की। पुलिस ने देव वाधवा को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नीविया क्रीम व डियोड्रेंट भी मिला था नकली
बारादरी थाना प्रभारी के मुताबिक, पूछताछ में देव ने बताया कि कई अन्य व्यापारी भी नकली गुडनाइट बेचते हैं। नयनतारा डेमी की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले भी बाजार में नकली गुडनाइट, नीविया मेंस क्रीम व डियोड्रेंट बेचने का मामला पकड़ा गया था। तब कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी संबंधित सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed